विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

औषधीय गुणों से भरपूर है बाकुची, त्वचा रोग, डैंड्रफ, हाई शुगर, प्रजनन क्षमता के लिए कारगर, जानिए बड़े फायदे

Bakuchi Health Benefits: आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी मेडिकल प्रैक्टिस में बाकुची का खास स्थान है, जो इसे एक बेहतरीन औषधि बनाता है. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी बाकुची के गुणों और उससे होने वाले लाभ से रूबरू कराता है.

औषधीय गुणों से भरपूर है बाकुची, त्वचा रोग, डैंड्रफ, हाई शुगर, प्रजनन क्षमता के लिए कारगर, जानिए बड़े फायदे
Bakuchi Health Benefits: ये एक बेहतरीन औषधीय पौधा है.

Bakuchi Health Benefits: आयुर्वेद की प्राचीन औषधीय जड़ी-बूटियों में बाकुची, जिसे बावची या बकुची के नाम से भी जाना जाता है. ये अपने चमत्कारी गुणों के लिए मशहूर है. त्वचा रोगों, डैंड्रफ, कुष्ठ और यहां तक कि गंभीर बीमारियों के इलाज में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी मेडिकल प्रैक्टिस में बाकुची का खास स्थान है, जो इसे एक बेहतरीन औषधि बनाता है. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी बाकुची के गुणों और उससे होने वाले लाभ से रूबरू कराता है. बाकुची के बीजों में मौजूद प्सोरालेन त्वचा रोगों के इलाज में कारगर है.

यह भी पढ़ें: 100 साल तक निरोगी जीते हैं इन देशों के लोग, डाइट में खाते हैं ये चीजें, जीवनभर फॉलो करते हैं ये मंत्र

स्किन और हेयर प्रोब्लम्स

यह यौगिक सूरज की रोशनी के साथ मिलकर मेलानिन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे विटिलिगो (सफेद दाग), सोरायसिस, एग्जिमा और खुजली में राहत मिलती है. बाकुची का तेल त्वचा पर लगाने से निखार आता है और संक्रमण कम होता है. डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इसके बीजों के तेल को सिर में लगाया जाता है, जो प्रभावी है.

आयुर्वेद में बाकुची को कफ-वात शामक औषधि माना गया है. यह लिवर डिसऑर्डर, बवासीर, पेट के कीड़े, घाव और मूत्र संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी है. इसके एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों और जोड़ों की सूजन कम करते हैं, जिससे गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: पेट की समस्या से ज्यादा परेशान क्यों है नई जनरेशन? 5 कारण जान आप भी छोड़ देंगे अपनी ये आदतें

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक

हाल के शोधों ने बाकुची के और भी फायदे उजागर किए हैं. इसके कुछ तत्व कैंसर सेल्स की वृद्धि को रोक सकते हैं, जबकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी सहायक है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए उपयोगी हो सकता है. इसके अलावा, बाकुची प्रजनन क्षमता बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने में भी कारगर है.

हालांकि, बाकुची के अनेक फायदों के बावजूद, इसका उपयोग सावधानी से करना जरूरी है. बिना विशेषज्ञ सलाह के सेवन से फोटोसेंसिटिविटी (धूप में जलन) या त्वचा पर प्रतिक्रिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आयुर्वेदाचार्य या डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका उपयोग करना चाहिए.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bakuchi Health Benefits, Bakuchi Benefits For Skin Diseases, How Bakuchi Helps With Dandruff, Bakuchi For High Blood Sugar Control, Fertility Benefits Of Bakuchi Herb, Medicinal Properties Of Bakuchi, Bakuchi Oil For Hair And Scalp Health, Ayurvedic Uses Of Bakuchi, Bakuchi For Vitiligo And Pigmentation, Natural Remedies With Bakuchi, Bakuchi And Its Role In Gut Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com