दिनभर की भागदौड़ के बाद हर कोई चाहता है तो बस बिस्तर पर लेटते ही मिलने वाली आराम की नींद. लेकिन तनाव और दूसरे कई कारणों से अच्छी नींद आना आजकल मुश्किल हो गया है. आरामदायक नींद के लिए भोजन एक अहम भूमिका निभाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि खाने पर ध्यान देकर अच्छी नींद ली जा सकती है. बादाम, कीवी, अखरोट, केला, काबुली चना, दूध, दलिया और चावल ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो नींद बढ़ाने में सहायक होते हैं.
एक नजर ऐसे आहार पर जिससे बेहतर नींद में मदद होती है...
दलिया और चावल में कार्बोहाइड्रेट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और यह बहुत जल्दी पच जाता है, जिससे नींद बढ़ने लगती है. दलिया में शरीर को नींद के संकेत देने वाला मेलाटोनिन नामक हार्मोन पाया जाता है. 
डिनर के साथ सलाद लेने से 'लेक्टूकेरियम' का स्राव होता है जो शरीर को आराम देता है. काबुली चना नींद लाने में आश्चर्यजनक रूप से सहायक होता है.
प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के अलावा काबुली चने में विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में मेलाटोनिन बनाता है.
इनपुट आईएएनएस
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Good Sleep, Sleep And Depression, Sleep And Food