विज्ञापन

5 रुपये में तैयार होता है Athiya Shetty का DIY Skin Serum, क्या Rice Water से बढ़ता है चेहरे का ग्लो?

अथिया शेट्टी चेहरे की पिगमेंटेशन और झाइयों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं. जानिए Rice Water Benefits For Face, नुकसान और इसे लगाने का सही तरीका.

5 रुपये में तैयार होता है Athiya Shetty का DIY Skin Serum, क्या Rice Water से बढ़ता है चेहरे का ग्लो?
Athiya Shetty Beauty Secret: चेहरे की झाइयों के लिए चावल का पानी, क्या सच में बढ़ाता है ग्लो?
NDTV

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में बताया कि वह चेहरे की पिगमेंटेशन और डलनेस से निपटने के लिए Rice Water For Face का इस्तेमाल करती हैं. चावल का पानी यानी Rice Water स्किन केयर में लंबे समय से इस्तेमाल होता रहा है. लेकिन क्या यह सच में झाइयां और डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद कर सकता है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय.

चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयां आज के समय में बहुत आम बात हो चुकी है. धूप, धूल और गलत खान-पान की वजह से चेहरा अक्सर बेजान दिखने लगता है. हम सोचते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस हमेशा महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का ही सहारा लेती होंगी. लेकिन असल में ऐसा नहीं होता. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने एक ऐसा देसी नुस्खा शेयर किया है जो उनके किचन से आता है और इसकी कीमत 5 रुपये से भी कम है. अथिया ने बताया कि वो अपनी पिगमेंटेशन यानी झाइयों से निपटने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं.

अथिया ने मीरा कपूर के पॉडकास्ट स्किन एंड विदइन में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि बाकी लोगों की तरह उन्हें भी चेहरे पर अनइवन टोन और डलनेस की दिक्कत होती है. इससे बचने के लिए वो घर में जब भी चावल बनता है, तो उसका बचा हुआ पानी फेंकने की बजाय एक स्प्रे बॉटल में भरकर फ्रिज में रख देती हैं. फिर इसे टोनर की तरह चेहरे पर स्प्रे करती हैं. अब सवाल ये उठता है कि क्या सच में सिर्फ चावल का पानी हमारे चेहरे की रंगत बदल सकता है. आइए जानते हैं स्किन एक्सपर्ट्स का इस बारे में क्या कहना है.

यहां देखें वीड‍ियो - 

Rice Water क्या है और चेहरे के लिए कैसे काम करता है?

बेंगलुरु के अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ अस्मिता ढेकने चेब्बी बताती हैं कि चावल को धोने या पकाने के बाद जो सफेद रंग का मांड जैसा पानी बचता है, वही राइस वाटर कहलाता है. यह पानी सिर्फ साधारण पानी नहीं होता, बल्कि स्टार्च, विटामिन, अमीनो एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का खजाना होता है.

सदियों से एशियाई देशों में औरतें अपनी त्वचा और बालों को खूबसूरत बनाने के लिए इसका उपयोग करती आई हैं. इस पानी को तुरंत भी इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर दो-तीन दिन हल्का फर्मेंट करके भी काम में लिया जा सकता है.

Also Read: झुर्रियां हटाने के लिए क्या खाना चाहिए? खाएं ये 5 फूड, जिनसे चेहरे पर आएगा कसाव

Rice Water Benefits For Face: चावल का पानी लगाने के फायदे

डॉक्टर्स का मानना है कि चावल का पानी चेहरे के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक टोनर है.

चमक और निखार: इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स चेहरे की रंगत को एक समान करने में मदद करते हैं जिससे झाइयां धीरे-धीरे हल्की होने लगती हैं.
झुर्रियों से बचाव: इसमें विटामिन ई और फेरुलिक एसिड जैसे ताकतवर एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं. यह स्किन को बढ़ती उम्र के असर और महीन रेखाओं से बचाते हैं.
जलन और टैनिंग से राहत: अगर धूप की वजह से चेहरा लाल हो गया है या सनबर्न की समस्या है, तो चावल का ठंडा पानी चेहरे को तुरंत ठंडक पहुंचाता है.
पोर्स को टाइट करना: जिन लोगों के चेहरे पर बड़े रोमछिद्र यानी ओपन पोर्स होते हैं, उनके लिए यह एक नेचुरल एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है.

Rice Water Side Effects: किन लोगों को हो सकता है नुकसान?

डॉ अस्मिता यह भी सलाह देती हैं कि हर घरेलू नुस्खा हर किसी की त्वचा के लिए एक जैसा असरदार नहीं होता. कुछ लोगों की स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है. ऐसे में अगर वो बिना सोचे-समझे चावल का पानी चेहरे पर लगाने लगें, तो खुजली, जलन या लाल चकत्ते हो सकते हैं.

अगर आप इसे बालों पर बहुत ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो बालों में प्रोटीन की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे बाल कड़े होकर टूटने लगते हैं. इसके अलावा एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि यह कोई जादुई पानी नहीं है जो रातभर में कमाल कर देगा. इसका असर दिखने में समय लगता है और लगातार इस्तेमाल करना पड़ता है.

How To Use Rice Water On Face: चेहरे पर चावल का पानी लगाने का सही तरीका

एलीट केयर क्लिनिक के फिजिशियन डॉ पल्लेटी शिवा कार्तिक रेड्डी बताते हैं कि चावल के पानी को रातभर चेहरे पर लगाकर छोड़ने की गलती बिल्कुल न करें. इसे कम समय के लिए इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है.

  • सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर भिगो दें या उबालते वक्त उसका पानी अलग निकाल लें.
  • इस पानी को साफ-सुथरी बॉटल में भरकर फ्रिज में रख लें. ध्यान रहे कि पानी ताजा ही इस्तेमाल करें, पुराना पानी चेहरे पर इन्फेक्शन कर सकता है.
  • कॉटन बॉल की मदद से या स्प्रे करके इसे चेहरे पर लगाएं.
  • इसे 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें ताकि स्किन इसके पोषक तत्वों को सोख ले.
  • इसके बाद सादे और ठंडे पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें.

डॉ रेड्डी का कहना है कि इसे हफ्ते में दो या तीन बार लगाना ही काफी होता है. रोजाना लगाने से स्किन का नेचुरल बैरियर बिगड़ सकता है.

ध्यान देने वाली जरूरी बातें

किसी भी नए नुस्खे को सीधे चेहरे पर आजमाने से पहले अपनी कलाई या कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें. अगर चौबीस घंटे में कोई जलन या दाना न निकले, तभी इसे पूरे चेहरे पर लगाएं. घरेलू नुस्खे आपकी स्किन केयर का एक छोटा हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन अगर आपको चेहरे पर बहुत ज्यादा पिगमेंटेशन या कोई गंभीर चर्म रोग है, तो खुद डॉक्टर बनने की बजाय किसी अच्छे स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लेना ही समझदारी भरा कदम होगा.

अथिया शेट्टी की तरह आप भी इस आसान टिप को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं, बस जरूरत है तो थोड़ी सावधानी और सही तरीके की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Athia Shetty, Rice Water
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com