किसी भी समस्या के लिए जितने कारगर घरेलू नुस्खे होते हैं उससे अच्छा कुछ और नहीं. जी हां, घरेलू नुस्खे बिना किसी नुकसान के देते हैं आपको ऐसे फायदे जो कई बार आपकी समस्या को जड़ से ही खत्म कर देते हैं. ऐसे ही कई फायदे देता है एलोवेरा भी (Aloe Vera Ke Fayde). आपने भी एलोवेरा के फायदों के बारे में खूब सुना होगा (Aloe vera benefits). इसे चेहरे पर लगाने से लेकर एलोवेरा जूस पीने तक, आप सिर्फ इससे कई फायदे उठा सकते हैं. तो चलिए एक नजर में देखें Aloe Vera के फायदों के बारे में-
एलोवेरा के फायदे । Aloe vera Benefits in Hindi
आंखों के लिए अच्छा है (aloe vera benefits for eyes): कई बार आंखों की समस्याएं आपके लाइफस्टाइल की देन होती हैं. ऐसे में दो चम्मच एलोवेरा जेल को पानी में मिलाएं और इससे आंखों को धो लें. ऐसा करने से आंखों को आराम मिलेगा, साथ ही जलन से छुटकारा मिलेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिंपल्स और टैनिंग को करें दूर (aloe vera benefits for face): आप अगर एलोवेरा के ज्यूस का सेवन करते हैं तो आप पिंपल्स व पिंपल्स के दागों से दूर रहते हैं. साथ ही टैनिंग की समस्या से भी मुक्ति पा सकते हैं.
जख्म भरे (Aloe Vera benefits for injury): अगर आपको कोई चोट लगी हुई है, या कोई घाव है, या फिर किसी कीड़े ने काट लिया है, तो होने वाली जलन से राहत पाने के लिए एलोवेरा का सेवन जरूर करें. ऐसा करने से आपके जख्म जल्दी भरेंगे.

Photo Credit: iStock
झड़ते बाल व डैंड्रफ से छुटकारा (aloe vera benefits for hair): आजकल अधिकर लोग कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो रहे हैं, वहीं कई ऐसे भी होंगे जो झड़ते बाल से निजात पाने के लिए रास्ता ढूंढ़ रहे होंगे. ऐसे में आप अपने कंडिशनर में केवल दो चम्मच एलोवेरा जेल मिला कर अगर बालों में लगाते हैं तो आप देखेंगे कि बालों में चमक के साथ-साथ मजबूती भी आ जाएगी.
बिना सोचे न इस्तेमाल करें एलोवेरा, होते हैं ये 7 बड़े नुकसान
जोड़ों के दर्द होंगे बंद (aloe vera gel for joint pain): अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आप ताजा एलोवेरा जेल को जोड़ों पर लगाएं. आपको दर्द से राहत जरूर मिलेगी.
मोटापे से छुटकारा (aloe vera for weight loss): कसरत व डाईट चार्ट को फालो करते-करते थक गए हैं तो अब आप एलोवेरा का सेवन करें. यह औषधि आपको प्राकृतिक रूप से वजन घटाने में आपकी सहायता करेगी.
साइनस से रहे दूर (How to use aloe vera against sinus): अधिकांश लोगों को इस तरह की समस्या सर्दियों में बढ़ जाती है. ऐसे में दवाई लेना मजबूरी हो जाती है. यदि आप एलोवेरा का सेवन करते हैं तो साइनस की समस्या से दूर रह सकते हैं.
लगी शर्त! स्ट्रेच मार्क्स से जुड़े 5 अमेज़िंग फैक्ट्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप
दांतों की देखभाल (aloe vera for teeth): दातों में होने वाली समस्या जैसे कैविटी, दाग-धब्बे, मसूड़ों में दर्द आदि को एलोवेरा से दूर किया जा सकता है. सबसे बड़ी बात यह कि आप हमेशा फ्रेश रहते हैं.
एलोवेरा एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर शरीर में होने वाली बीमारियों के खिलाफ एक कवच प्रदान करता है.
और घरेलू नुस्खो के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं