विज्ञापन

Aarogya Setu 2.0 का लॉन्च आज, अब अस्पताल की लाइन नहीं, इस ऐप से काम होगा आसान

Aarogya Setu 2.0 को सरकार एक नए डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म के रूप में ला रही है, जिसमें मेडिकल रिकॉर्ड, अस्पताल जानकारी और अपॉइंटमेंट जैसी सभी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी.

Aarogya Setu 2.0 का लॉन्च आज, अब अस्पताल की लाइन नहीं, इस ऐप से काम होगा आसान
Aarogya Setu 2.0 में मिलेंगी ये सुविधाएं
NDTV

कोविड-19 के दौरान आरोग्य सेतु ऐप ने लोगों को संक्रमण से जुड़ी जानकारी देने और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में काफी मदद की थी. अब सरकार इस ऐप को एक नए और ज्यादा उपयोगी रूप में पेश करने जा रही है. Aarogya Setu 2.0 अब सिर्फ कोविड से जुड़ा ऐप नहीं रहेगा, बल्कि यह एक फुल डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म बनेगा. इसमें आपकी मेडिकल रिपोर्ट, डॉक्टर की अपॉइंटमेंट, अस्पताल की जानकारी, हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी सुविधाएं और कई जरूरी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी.

Aarogya Setu 2.0 क्या है?

Aarogya Setu 2.0 भारत सरकार का नया डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म है, जिसे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत तैयार किया गया है. इस ऐप की मदद से लोग अपनी हेल्थ से जुड़ी कई सेवाओं का इस्तेमाल एक ही जगह कर सकेंगे. सबसे खास बात यह है कि आपकी अनुमति के बिना आपकी मेडिकल जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं की जाएगी.

ABHA ID बनाना होगा आसान

इस ऐप के जरिए लोग अपना ABHA (Ayushman Bharat Health Account) ID बना और मैनेज कर सकेंगे. यह एक यूनिक हेल्थ आईडी होगी, जिसमें आपकी मेडिकल जानकारी अलग-अलग अस्पतालों और हेल्थ सेंटर से जुड़ सकेगी, इससे हर बार अस्पताल में नई जानकारी देने या पुराने कागज ले जाने की जरूरत काफी कम हो जाएगी.

मोबाइल में मिलेंगे सभी मेडिकल रिकॉर्ड

अब बार-बार फाइलें और रिपोर्ट लेकर अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Aarogya Setu 2.0 में आप अपनी,

  • लैब रिपोर्ट

  • डॉक्टर की पर्ची

  • डिस्चार्ज समरी

  • और दूसरी मेडिकल रिपोर्ट

डिजिटल रूप में अपने फोन में सुरक्षित रख सकेंगे. जब जरूरत हो, इन्हें आसानी से देख सकते हैं और डॉक्टर के साथ शेयर भी कर सकते हैं.

अस्पताल, डॉक्टर और लैब ढूंढना होगा आसान

अगर आपको अपने आसपास किसी अस्पताल, डॉक्टर, ब्लड बैंक या डायग्नोस्टिक सेंटर की जरूरत है, तो यह ऐप उसकी जानकारी भी देगा, इससे सही हेल्थ सर्विस तक पहुंचना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

OPD की लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

ऐप में मिलने वाले 'Scan and Share' फीचर की मदद से मरीज अस्पताल में OPD रजिस्ट्रेशन जल्दी कर सकेंगे, जिससे लंबी कतार में लगने का समय कम होगा और इलाज जल्दी शुरू हो सकेगा.

डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी

इलाज से जुड़े भुगतान भी इस ऐप के जरिए डिजिटल तरीके से किए जा सकेंगे. QR कोड स्कैन करके मरीज आसानी से अस्पताल या हेल्थ सेंटर में पेमेंट कर पाएंगे.

पूरे परिवार का हेल्थ रिकॉर्ड एक जगह

इस ऐप में एक ही अकाउंट से परिवार के कई सदस्यों की हेल्थ जानकारी संभाली जा सकेगी. खासकर बच्चों और बुजुर्गों की मेडिकल हिस्ट्री को मैनेज करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

आयुष्मान भारत योजना का मिलेगा फायदा

जो लोग प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के पात्र हैं, वे इस ऐप के जरिए:

  • योजना से जुड़े अस्पताल देख सकते हैं
  • इलाज की सुविधा की जानकारी ले सकते हैं
  • मिलने वाले लाभ समझ सकते हैं

DigiLocker से भी जुड़ेगा ऐप

Aarogya Setu 2.0 को DigiLocker से भी जोड़ा जाएगा. इससे मेडिकल दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे और उनके खोने की चिंता नहीं होगी.

मरीजों को कैसे होगा फायदा?

भारत में कई बार मरीजों को पुराने टेस्ट दोबारा कराने पड़ते हैं क्योंकि उनकी रिपोर्ट उनके पास नहीं होती, लेकिन डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड होने से यह परेशानी कम हो सकती है. डॉक्टर भी मरीज की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री देखकर बेहतर इलाज कर सकेंगे.

क्या आपकी मेडिकल जानकारी सुरक्षित रहेगी?

डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म के साथ सबसे बड़ा सवाल डेटा की सुरक्षा का होता है. ऐसे में सरकार का कहना है,

  • आपकी अनुमति के बिना कोई मेडिकल रिकॉर्ड शेयर नहीं होगा
  • डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एन्क्रिप्शन जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा
  • इसके साथ ही लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूक रहना जरूरी होगा, ताकि उनकी निजी जानकारी सुरक्षित रह सके.

इसे भी पढ़ें: शेफ हरपाल सिंह सोखी का क्लासिक मिर्ची पकौड़े पर क्रिस्पी मॉनसून ट्विस्ट, नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aarogya Setu 2.0, Aarogya Setu App, Digital Health India, ABHA ID, Ayushman Bharat Digital Mission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com