विज्ञापन

आज लॉन्च होगा Aarogya Setu 2.0, मेडिकल रिकॉर्ड से OPD रजिस्ट्रेशन तक, एक App में मिल सकती हैं ये 10 बड़ी सुविधाएं

आज Aarogya Setu 2.0 लॉन्च होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन से नए फीचर्स मिल सकते हैं.

आज लॉन्च होगा Aarogya Setu 2.0, मेडिकल रिकॉर्ड से OPD रजिस्ट्रेशन तक, एक App में मिल सकती हैं ये 10 बड़ी सुविधाएं
आज लॉन्च होगा Aarogya Setu 2.0, जानिए क्या-क्या बदल सकता है
(P.C- NDTV)

कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की मदद करने वाला Aarogya Setu ऐप अब बड़े बदलाव के साथ वापस आने जा रहा है. बता दें कि सरकार आज यानी 29 जून, सोमवार को Aarogya Setu 2.0 लॉन्च करने जा रही है. हालांकि, इस बार यह ऐप सिर्फ कोविड ट्रैकिंग तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों के लिए एक डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा, जहां इलाज से जुड़ी कई जरूरी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकती हैं. आइए जानते हैं कि आज लॉन्च होने वाले Aarogya Setu 2.0 में कौन-कौन से नए फीचर्स मिल सकते हैं.

क्या है Aarogya Setu 2.0?

Aarogya Setu 2.0 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत तैयार किया गया है. पहले यह ऐप सिर्फ कोविड-19 से जुड़ी जानकारी और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए इस्तेमाल होता था. लेकिन नए वर्जन में यूजर अपने हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से संभाल सकेंगे, अस्पताल और डॉक्टर खोज सकेंगे और कई हेल्थ सेवाओं का फायदा एक ही ऐप से उठा सकेंगे.

आज लॉन्च होने वाले ऐप में मिल सकते हैं ये 10 बड़े फीचर्स

ABHA ID बनाने और मैनेज करने की सुविधा

यूजर सीधे ऐप से अपना आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) ID बना सकते हैं. यही आईडी अलग-अलग अस्पतालों में मौजूद मेडिकल रिकॉर्ड को जोड़ने का काम करेगी. 

डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड

लैब रिपोर्ट, डॉक्टर की पर्ची, डिस्चार्ज समरी और मेडिकल रिकॉर्ड मोबाइल में ही सेफ रखे जा सकते हैं. इससे मरीज को हर बार डॉक्टर से मिलने पर कागजी फाइलें साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी.

अस्पताल, डॉक्टर और लैब की जानकारी

ऐप से आसपास के अस्पताल, डॉक्टर, डायग्नोस्टिक सेंटर और ब्लड बैंक खोजने की सुविधा मिल सकती है.

OPD रजिस्ट्रेशन होगा आसान

'स्कैन एंड शेयर' फीचर की मदद से अस्पतालों में ओपीडी रजिस्ट्रेशन जल्दी हो सकता है. इससे लोगों को लंबी लाइन में लगने की जरूरत कम पड़ सकती है.

डिजिटल पेमेंट

हॉस्पिटल में इलाज या अन्य सेवाओं का भुगतान QR कोड के जरिए किया जा सकेगा.

पूरे परिवार का हेल्थ रिकॉर्ड एक जगह

एक ही अकाउंट से बच्चों और बुजुर्गों समेत परिवार के सभी सदस्यों के हेल्थ रिकॉर्ड मैनेज किए जा सकते हैं.

आयुष्मान भारत योजना की जानकारी

PM-JAY के पात्र लाभार्थी, योजना से जुड़े अस्पताल, इलाज और मिलने वाले लाभ की जानकारी भी ऐप में देख सकते हैं.

मरीज की मंजूरी से ही शेयर होगा डेटा

किसी भी डॉक्टर या अस्पताल के साथ मेडिकल रिकॉर्ड तभी शेयर होगा, जब मरीज इसकी अनुमति देगा.

DigiLocker से जुड़ने की सुविधा

जरूरी हेल्थ डॉक्यूमेंट DigiLocker में सुरक्षित रखे जा सकेंगे, जिससे रिपोर्ट खोने का डर नहीं रहेगा.

एक ऐप में कई हेल्थ सेवाएं

अपॉइंटमेंट, रिकॉर्ड, अस्पताल की जानकारी और हेल्थ स्कीम जैसी कई सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकती हैं.

ऐसे में अगर Aarogya Setu 2.0 में ये सभी सुविधाएं मिलती हैं, तो अस्पताल में इलाज कराना पहले से आसान हो जाएगा. मरीजों को हर बार मेडिकल फाइलें साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी. डॉक्टर पुराने रिकॉर्ड देखकर बेहतर इलाज दे सकेंगे और बार-बार एक जैसी जांच कराने की जरूरत भी कम हो सकती है. खासकर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी जैसे मरीजों के लिए यह ऐप काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.

प्राइवेसी का भी रखा जाएगा ध्यान

सरकार के मुताबिक, किसी भी मरीज का हेल्थ रिकॉर्ड उसकी अनुमति के बिना शेयर नहीं किया जाएगा. यूजर खुद तय करेगा कि उसका मेडिकल डेटा कौन देख सकता है और कितने समय तक देख सकता है. हालांकि, डिजिटल हेल्थ सिस्टम की सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि डेटा कितना सुरक्षित रहता है और लोग इस सिस्टम पर कितना भरोसा करते हैं.

यह भी पढ़ें- WhatsApp Web यूज करते हैं? एक छोटी सी गलती से हैक हो सकता है आपका फोन और लैपटॉप, CERT-In ने जारी किया अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aarogya Setu 2.0, Aarogya Setu, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com