Covid Cases in Delhi: दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अभी तक राजधानी में 23 सक्रिय कोविड-19 के केस सामने आए हैं, जिनकी रिपोर्ट निजी लैब से आई है. पंकज सिंह ने कहा कि यह देखा जा रहा है कि ये मामले दिल्ली के हैं या बाहर से आए हुए लोग हैं. फिलहाल दिल्ली की जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार और सभी सरकारी अस्पताल कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस संबंध में अस्पतालों के एमएस (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक चल रही है ताकि हालात पर पूरी नजर रखी जा सके.
इसके साथ ही मंत्री ने ऐलान किया कि दिल्लीवासियों को स्वास्थ्य सुविधा को और मजबूत करने के उद्देश्य से जल्द ही 39 आयुष्मान केंद्रों की सौगात दी जाएगी, जो आगामी 100 दिनों में जनता को समर्पित किए जाएंगे. वहीं, दिल्ली सरकार की ओर से सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को कोविड-19 को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. नई एडवाइजरी में कई प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिर से लेकर पैर तक से जुड़ी कई बीमारियों के लिए रामबाण है निर्गुण्डी, जानिए कैसे करना है सेवन
अस्पतालों से बिस्तरों, ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयों, वैक्सीन, वेंटिलेटर, बाय-पैप, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. कोविड ड्यूटी में लगे स्टाफ को आवश्यकतानुसार रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया जाएगा. सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आईएलआई और एसएआरआई मामलों की रोजाना आईएचआईपी पोर्टल पर रिपोर्टिंग करनी होगी.
सरकार ने कहा है कि दिल्ली स्टेट हेल्थ डेटा मैनेजमेंट पोर्टल पर सभी पैरामीटर्स की रिपोर्ट रोज साझा की जाए. आईसीएमआर की गाइडलाइंस के अनुसार टेस्टिंग की जाए. आईएलआई के पांच प्रतिशत और एसएआरआई के 100 प्रतिशत मामलों की जांच अनिवार्य है. जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सभी पॉजिटिव केस के सैंपल लोकनायक अस्पताल भेजने का निर्देश दिया गया है ताकि नए वेरिएंट्स की पहचान समय पर हो सके. अस्पताल परिसरों में मास्क पहनना और अन्य श्वसन शिष्टाचार का पालन करना अनिवार्य किया गया है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं