क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आपको हर समय थकान, कमजोरी महसूस होती है. आप घर का खाना खाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी शरीर में एक अलग कमजोरी ही रहती है. कुछ करने का मन नहीं करता है. बता दें कि ये सभी संकेत आपके शरीर में पोषण की कमी होने का संकेत देते हैं. AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसे बड़े संस्थानों से पढ़ाई कर चुके मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया है वो 5 संकेत जो आपके शरीर में पोषण की कमी होने का सकंते देते हैं. आइए जानते हैं क्या है वो लक्षण.
शरीर में पोषण की कमी होने पर संकेत
- नाखूनों का आसानी से टूटना और कमजोर होना
- पलकों या अंगों का फड़कना
- जोड़ों से चटकने की आवाज आना
- बालों का समय से पहले सफेद होना
- आसानी से चोट के निशान पड़ना
प्रोटीन और आयरन
जब आपके नाखून बेहद नाजुक हो जाएं और वो कमजोर हों और आसानी से टूट जाएं तो समझ जाइए कि आपके शरीर में प्रोटीन या आयरन की कमी है. इसके साथ ही ये लक्षण कभी-कभी बॉडी के डिहाइड्रेट होने का संकेत भी होते हैं.
विटामिन डी या कैल्शिमय
अगर आपकी पलकें और अंगों का फड़कना अक्सर होता है तो ये आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने का संकेत देते हैं. बता दें कि मैग्नीशियम नसों और मांसपेशियों के काम करने के लिए जरूरी है. इसकी कमी होने पर इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं.
जोड़ों का चटकना
जोड़ों और हड्डियों का चटकना और आवाज आना शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी का शुरूआती संकेत हो सकता है. इसलिए डॉक्टर को फौरन दिखाएं और ऐसी चीजों का सेवन करें जिसमें विटामिन डी और कैल्शियम पाया जाता है. इसके साथ ही कई बार ज्यादा कमी होने पर डॉक्टर दवाएं भी खाने को देते हैं.
बालों का सफेद होना
आज के समय में कई लोगों को बालों के सफेद होने की समस्या होती है. समय से पहले बालों का सफेद होना अक्सर विटामिन B12 या कॉपर की कमी से जुड़ा होता है, ये दोनों ही बालों के स्वस्थ रंग के लिए जरूरी होते हैं. अपना टेस्ट कराएं और इनको चेक करें.
आसानी से चोट के निशान
कई लोगों के हल्की सी चोट लगते ही उनको चोट के निशान आसानी से पड़ जाते हैं. बता दें कि इस तरह के निशान आसानी से पड़ जाना शरीर में विटामिन सी और विटामिन के की कमी होने का संकेत होते हैं.
ये भी पढ़ें: डायबिटीज है और करेला जूस नहीं पिया जाता? डॉ ने बताई वो 4 चीजें जो शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
डॉक्टर सौरभ सेठी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी और एडवांस्ड इंटरवेंशनल एंडोस्कोपी के एक्सपर्ट हैं. उन्हें मेडिकल फील्ड में 20 से 25 साल का अनुभव है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं