- डाइबिटीज के साथ-साथ कई बीमारियों में है असरदार.
- यह एक चीज डाइबिटीज को कंट्रोल करने में है फायदेमंद.
- जानें क्या है यह जबरदस्त आयुर्वेदिक जड़ी बूटी.
Health Benefits Of Neem: आप हर बीमारी के लिए नेचुरल और आयुर्वेदिक दवाएं (Ayurvedic Medicinas) खोजते हैं. चाहे वह ताजे फल हों या सब्जियां. ऐसी कई नेचुरल चीजें भी हैं जो आपको निरोगी बना सकती है. ऐसी ही एक चीज है नीम(Neem). क्या आप जानते हैं नीम का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं. नीम आपको शुगर (Sugar) , इंफेक्शन (Infection), मलेरिया (Malaria), गठिया (Artritis) जैसी बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है. नीम का हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी के इलाज (Treatment Of Disease) में काम आ सकता है. नीम के कई सारे स्किन प्रोडक्ट्स (Skin Products) बाजार में आसानी से मिल जाते हैं. नीम शरीर के लिए अतिगुणकारी है. नीम का प्रयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है. नीम के तने, पत्ती, जड़, छाल और कच्चे फलों को फायदों (Neem Benefits) से भरा हुआ माना जाता है. नीम को त्वचा के लिए काफी असरदार माना जाता है. नीम का सेवन करने से डाइबिटीज (Diabetes) की बीमारी से भी लड़ा जा सकता है. यहां हम बता रहे हैं नीम ऐसे ही कई फायदों के बारे में...
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
नीम के हैं ये जबरदस्त फायदे
1. डाइबिटीज में फायदेमंद है नीम
बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से मधुमेह (Diabetes) की बीमारी तेजी से फैल रही है. नीम का रोजाना सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. नीम के पत्तों को पीसकर इसकी गोलियां भी बनाई जाती हैं. नीम की पत्तियों का सेवन करने से शरीर के अंदर हाइपोग्लाइसेमिक या ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है.
तेजी से मोटापा कम कर वजन घटाएंगे ये 5 सुपरफूड्स, डाइट में शामिल करने से पेट की चर्बी भी होगी गायब!
Neem For Diabetes: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद है नीम!2. इंफेक्शन में है रामबाण
नीम संक्रमण से राहत पाने में भी फायदेमंद माना जाता है. शरीर में फैल रहे संक्रमण को दूर करने के लिए नीम के पत्तों को पहले पानी में उबाल लें. नीम के पानी से ही रोजाना नहाए. इससे शरीर में फैल रहे इंफेक्शन से छुटकारा पाया जा सकता है.
सुबह खाली पेट घी के सेवन से कई बीमारियों से मिलता है छुटकारा, ये होंगे कमाल के फायदे!
3. गठिया में भी असरदार
नीम के फलों और छालों का प्रयोग गठिया के इलाज लिए लाभकारी माना जाता है. गई गठिया रोगी नीम का प्रयोग बीमारी से राहत पाने में करते हैं! नीम के फल से निकाले गए तेल की मालिश करने से जोड़ो के दर्द में राहत मिल सकती है. पीठ के निचले हिस्से पर ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए नीम की पत्तियों का लेप भी लगाया जा सकता है.
दीपिका पादुकोण फिट रहने के लिए करती हैं कुछ ऐसा! वाइरल Video से खुला राज
Neem For Arthritis: रोजाना नीम का सेवन करने से गठिया में मिल सकती है मदद4. स्किन के लिए है कारगर
नीम स्किन के लिए कारगर हो सकता है. नीम से बने प्रोडक्ट्स मार्केट में आसानी से मिल भी जाते हैं. नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें. पानी को ठंडा होने के बाद चेहरे को दिन में 4 से 5 बार धुलें. नीम के पत्तों को पेस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है.
इन 2 बीमारियों में रामबाण है आंवला! रोजाना पिएंगे जूस तो कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
पेट से जुड़ी हर बीमारी के लिए रामबाण हैं ये घरेलू नुस्खे! जानें कौन सी बीमारी में क्या खाएं
5. नीम का धुंआ भगाता है मच्छर
नीम के पत्तों में मौजूद गैडुनिन (Gedunin) मलेरिया इलाज के लिए फायदेमंद हो सकता है. नीम के पत्तों को जला कर धुंआ करने से मच्छर मर जाते हैं.
(अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें. एनडीटीवी इस जानकारी की प्रमाणिकता की जिम्मेदारी नहीं लेता).
और खबरों के लिए क्लिक करें
नींबू का रस किडनी की पथरी में है रामबाण! दर्द से दिलाएगा राहत, ऐसे करें इस्तेमाल
एसिडिटी के लिए रामबाण हैं ये 3 योगासन! यहां है आसन करने का तरीका, जल्द मिलेगा आराम!
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए ये नुस्खे हैं रामबाण इलाज! असर देख रह जाएंगे हैरान
रोजाना की ये गलतियां हैं आपके कमर दर्द का कारण! जानें पीठ दर्द से बचने के उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं