विज्ञापन

बड़े-बड़े नेताओं-एक्टर्स की जिसमें है आस्था, उस नीम करौली बाबा पर बन रही फिल्म, फाइनल हुआ ये एक्टर

नीम करोली बाबा को मानने वाले लोग भारत ही नहीं दुनिया भर में हैं. लोग उन्हें बजरंग बली का अवतार मानते हैं. ऐसे में लोग यह जानने को बेताब हैं कि आखिर इस फिल्म में बाबा का किरदार कौन एक्टर निभा रहा है.

बड़े-बड़े नेताओं-एक्टर्स की जिसमें है आस्था, उस नीम करौली बाबा पर बन रही फिल्म, फाइनल हुआ ये एक्टर
बायोपिक में ये एक्टर निभाएगा नीम करौली बाबा का किरदार

फिल्ममेकर शरद सिंह ठाकुर अपनी आने वाली फिल्म ‘श्री बाबा नीम करौली महाराज' के साथ आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा की जिंदगी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट का मकसद उनकी शिक्षा और विरासत को दिखाना है. नीम करोली बाबा को मानने वाले लोग भारत ही नहीं दुनिया भर में हैं. लोग उन्हें बजरंग बली का अवतार मानते हैं. जूलिया रॉबर्ट्स और मार्क गुकरबर्ग जैसे लोग भी उनमें आस्था रखते हैं. अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे भारतीय सेलिब्रिटी अक्सर उनके आश्रम में जाते दिखाई देते हैं. ऐसे में उन पर बन रही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटेड हैं.

सुबोध भावे निभाएंगे नीम करोली बाबा का रोल

इस फिल्म में मराठी एक्टर सुबोध भावे आध्यात्मिक गुरु का रोल करेंगे. फिल्ममेकर शरद सिंह ठाकुर ने ही फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले भी लिखा है. उन्होंने कहा कि कहानी को बाबा की जिंदगी के अलग-अलग फेज को दिखाने के लिए एक मल्टी-पार्ट सिनेमैटिक सफर के तौर पर डिजाइन किया गया है. डायरेक्टर के मुताबिक, कहानी तीन हिस्सों में सामने आएगी. पहले दो पार्ट पूरे हो चुके हैं और एक के बाद एक रिलीज होने की उम्मीद है. ठाकुर ने मिड-डे को बताया, “हमने दो पार्ट पूरे कर लिए हैं, जो एक के बाद एक रिलीज होंगे. हम जल्द ही तीसरा पार्ट शूट करने का प्लान बना रहे हैं, जो 1973 में बाबा के निधन से शुरू होगा और दिखाएगा कि कैंची धाम कैसे बना था.”

परिवार की मंजूरी से बनी फिल्म

आध्यात्मिक गुरु पर एक और फ़िल्म, जिसका टाइटल ‘हनुमान अंश: बाबा नीम करोली महाराज' है, भी रिलीज़ के लिए तैयार है. हालांकि शरद सिंह ठाकुर का कहना है कि उनका प्रोजेक्ट इसमें शामिल ग्राउंडवर्क की वजह से अलग है और उन्होंने इसके लिए परिवार से परमिशन भी ली है. शरद ने बताया कि यह बायोपिक गुरु के परिवार से राइट्स लेने और कई सालों तक डिटेल्ड रिसर्च करने के बाद बनाई गई थी.

यह भी पढ़ें: 8 ऑस्कर जितने वाली वो फिल्म, जिसमें भारतीय नेता का बजा था डंका, 44 साल पहले आई, 183 करोड़ में बनी कमा ले गई 1050 करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neem Karoli Baba, Neem Karoli Baba Biopic, Shri Baba Neem Karoli Maharaj Movie, Sharad Singh Thakur, Subodh Bhave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com