Stomach Cancer Symptoms: पेट का कैंसर, जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है, एक खतरनाक बीमारी है जिसमें पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं. यह कैंसर धीरे-धीरे पेट की दीवारों और आसपास के अंगों जैसे लिवर, फेफड़े और पैंक्रियास तक फैल सकता है. यह कैंसर आमतौर पर पेट की म्यूकस-प्रोडक्टव सेल्स में शुरू होता है. कोशिकाओं के DNA में म्यूटेशन के कारण यह अनियंत्रित रूप से बढ़ता है. समय के साथ यह कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है.
भारत में यह चौथा सबसे आम कैंसर है और मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण माना जाता है. पेट का कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसके लक्षण अगर समय पर पहचान लिए जाएं तो इलाज की संभावना बढ़ जाती है. शुरुआती दौर में शरीर कुछ संकेत देता है जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यहां हम ऐसे 5 लक्षणों की बात करेंगे, जिन्हें जानकर आप सच में सतर्क हो जाएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पेट के कैंसर के इन 5 लक्षणों को जान हो जाएं सतर्क (Symptoms of Stomach Cancer)
1. लगातार पेट में दर्द या असहजता
अगर आपको अक्सर पेट में दर्द, जलन या भारीपन महसूस होता है और ये दर्द बिना किसी खास वजह के बना रहता है, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह गैस या अपच नहीं, बल्कि पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है.
यह भी पढ़ें: गैस की वजह से होने वाले सिरदर्द कैसे ठीक करें? 5 अचूक घरेलू उपाय जो दिलाएंगे तुरंत आराम
2. भूख कम लगना और जल्दी पेट भर जाना
अगर आपको खाने में रुचि कम हो गई है या थोड़ा सा खाने पर ही पेट भरने जैसा महसूस होता है, तो यह भी एक चेतावनी संकेत हो सकता है. कैंसर से जुड़ी कोशिकाएं पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं.
3. तेजी से वजन घटने लगना
बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के अगर वजन अचानक कम हो रहा है, तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है. पेट का कैंसर शरीर की एनर्जी की खपत को बढ़ा सकता है जिससे वजन घटने लगता है.
4. मल में खून आना या काला मल
यह सबसे चिंताजनक लक्षणों में से एक है. अगर मल का रंग गहरा या काला हो और उसमें खून के निशान दिखें, तो यह सीधा इंटरनल ब्लीडिंग की ओर इशारा करता है. पेट के कैंसर की स्थिति में यह लक्षण काफी आम है और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: इन 5 लोगों के लिए खाली पेट करी पत्ता चबाना किसी चमत्कार से कम नहीं, इन स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगी निजात
5. लगातार उल्टी या मतली
अगर आपको बिना वजह बार-बार उल्टी आती है या मतली बनी रहती है, तो यह पाचन तंत्र में कोई गंभीर गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूरी है.
सावधानी ही बचाव है:
पेट का कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन अगर शुरुआत में इन लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो इलाज संभव है. देरी न करें, शरीर के संकेतों को समझें और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें.
How to Control Constipation: गैस, अपच, अफारा, कब्ज के घरेलू नुस्खे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं