How To Cure Gas Headache Naturally: गैस की वजह से सिरदर्द होना एक आम समस्या है, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज़ कर देते हैं. लेकिन, पेट में गैस जम जाने पर शरीर में कई तरह की तकलीफें हो सकती हैं, जिसमें सिरदर्द भी शामिल है. इसका कारण यह होता है कि पेट में गैस बढ़ने से नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे सिर में दर्द महसूस होता है. कई लोग सवाल करते हैं कि गैस की वजह से होने वाला सिरदर्द कैसे ठीक करें? सिरदर्द के लिए घरेलू उपाय क्या हैं? अगर आपको भी अक्सर सिरदर्द की शिकायत रहती है, तो आइए जानें कुछ आसान घरेलू उपाय जो गैस के कारण होने वाले सिरदर्द से तुरंत राहत दिला सकते हैं.
गैस्ट्रिक सिरदर्द से कैसे छुटकारा पाएं? (How To Get Rid of Gastric Headache)
1. अदरक का सेवन करें
अदरक गैस और अपच को दूर करने में बहुत असरदार होता है. अदरक की चाय बनाकर पीने से गैस कम होती है और सिरदर्द में राहत मिलती है. आप अदरक को चबाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं या उसका रस लेकर शहद के साथ ले सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. पुदीना है मददगार
पुदीना में ठंडक पहुंचाने वाले तत्व होते हैं जो गैस और सिरदर्द दोनों में फायदेमंद हैं. पुदीने की चाय बनाकर दिन में दो बार पीने से आराम मिलता है. पुदीना तेल को माथे पर लगाने से ठंडक मिलती है और सिरदर्द धीरे-धीरे कम होता है.
3. नींबू पानी लें
नींबू शरीर में जमा गैस को बाहर निकालने में मदद करता है और डिटॉक्स का काम करता है.गुनगुने पानी में आधा नींबू और थोड़ा सा शहद मिलाकर सुबह खाली पेट लें. इससे पेट साफ होता है और सिरदर्द में राहत मिलती है.
4. हल्का योग और प्राणायाम
गहरी सांसें लेना और हल्के योगासन जैसे वज्रासन, पवनमुक्तासन गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं. प्राणायाम से पेट की मांसपेशियाँ आराम पाती हैं और सिरदर्द जल्दी ठीक होता है. सुबह के समय खुली हवा में योग करना ज्यादा असरदार होता है.
5. हींग और गर्म पानी
हींग एंटी-गैस एजेंट के रूप में काम करता है और पेट के ब्लोटिंग को कम करता है. एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैस और सिरदर्द दोनों में राहत मिलती है.
आप हींग को नारियल तेल में मिलाकर पेट पर मालिश भी कर सकते हैं.
How to Control Constipation: गैस, अपच, अफारा, कब्ज के घरेलू नुस्खे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं