Ripe Jackfruit Benefits In Hindi: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए सब्जियों का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. कटहल एक ऐसी सब्जी है जिसे वेजिटेरियन का मीट भी कहा जाता है. कटहल को कच्चा और पका दोनों तरह से ही इस्तेमाल किया जाता है. कटहल (Jackfruit) से सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि, कई तरह की रेसिपीज में इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि पके कटहल में विटामिन ए, विटामिन सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन, सोडियम, जिंक और नियासिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. पके कटहल के सेवन से हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए कटहल का सेवन.
कटहल खाने के फायदे- (Health Benefits Of Eating Ripe Jackfruit)
1. हाई बीपी-
हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद है पके कटहल का सेवन. पके कटहल में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों को क्यों करना चाहिए भुनी असली का सेवन, जानें बड़े कारण और फायदे

Photo Credit: Pexels.com
2. वजन बढ़ाने-
अगर आप अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन को बढ़ाने के लिए रास्ते तलाश रहे हैं तो आप पके कटहल का सेवन कर सकते हैं. पके कटहल में कैलोरी की मात्रा काफी पाई जाती है जो वजन को बढ़ाने में मदद कर सकती है.
3. पेट के लिए-
पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार है कटहल का सेवन. कटहल दो तरह के फाइबर से भरपूर होता है घुलनशील और अघुलनशील फाइबर, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
4. इम्यूनिटी-
शरीर को सेहतमंद रखने में हमारी इम्यूनिटी काफी अहम मानी जाती है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है. कटहल में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
Heatwave Alert: बीमारी से बचने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं | NDTV India | Weather Update
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं