फैटी लिवर आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. दरअसल आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत से खास ख्याल नहीं रख पाते हैं. जिसके चलते शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अक्सर हम ऑफिस की थकान हो या दोस्तों के साथ पार्टी, बिना सोचे-समझे ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो धीरे-धीरे हमारे शरीर को अंदर से खोखला कर रही हैं. जी हां आपने सही सुना. हाल ही में माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी, जिन्होंने AIIMS (एम्स) से पढ़ाई की है, ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए ऐसी 3 ड्रिंक्स के बारे में बताया है जो आपके लिवर के लिए हानिकारक हैं. तो चलिए जानते हैं किन ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए.

लिवर के लिए खतरा हैं ये ड्रिंक- (These 3 Drinks Are Dangerous For Liver)
1. मीठा सोडा- (Sugary Sodas)
गर्मी हो या प्यास, हम सबसे पहले फ्रिज से निकालकर सोडा या कोल्ड ड्रिंक पीते हैं. हमें लगता है कि यह हमें ताजगी दे रही है, लेकिन डॉ. सेठी के अनुसार, इसमें मौजूद भारी मात्रा में फ्रुक्टोज (Fructose) सीधे आपके लिवर पर हमला करता है.
अगर आप ज्यादा मात्रा में चीनी वाली ड्रिंक्स पीते हैं, तो लिवर उस चीनी को फैट में बदलना शुरू कर देता है. धीरे-धीरे यह फैट लिवर की कोशिकाओं में जमा होने लगता है, जिसे हम फैटी लिवर कहते हैं.
2. शराब- (Alcohol)
डॉक्टर का कहना है शराब, चाहे वह किसी भी रूप में हो, लिवर में सूजन (Inflammation) पैदा करती है.
लगातार शराब का सेवन लिवर की कोशिकाओं को डैमेज करने लगता है. बहुत से लोग सोचते हैं कि "मैं तो बस वीकेंड पर पीता हूं," लेकिन लिवर के लिए वह एक्स्ट्रा लोड भी भारी पड़ सकता है.
3. एनर्जी ड्रिंक्स- (Energy Drinks)
थकान मिटाने और तुरंत एनर्जी पाने के लिए आजकल युवाओं में एनर्जी ड्रिंक्स का क्रेज बहुत बढ़ गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एनर्जी ड्रिंक आपके लिवर को थका रही है.
डॉ. सौरभ सेठी के मुताबिक, एनर्जी ड्रिंक्स में न केवल बहुत ज्यादा चीनी होती है, बल्कि इनमें ऐसे कई तत्व (Ingredients) भी होते हैं जिन्हें प्रोसेस करने के लिए लिवर को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है. अगर आप इन्हें अपनी आदत बना लेते हैं, तो यह भविष्य में लिवर फेलियर या गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं.
लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या पिएं? (Healthy Alternatives)
डॉक्टर ने कुछ बेहद आसान और हेल्दी ऑप्शन बताए-
- स्पार्कलिंग वॉटर- (Sparkling Water) अगर आपको सोडा की कमी महसूस होती है, तो आप बिना चीनी वाला स्पार्कलिंग वॉटर ले सकते हैं.
- बिना चीनी की कॉफी- (Unsweetened Coffee) शोध बताते हैं कि ब्लैक कॉफी लिवर की सेहत के लिए काफी अच्छी होती है.
- ग्रीन टी या ब्लैक टी- इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की गंदगी को साफ करने में मदद कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया 10 ऐसे फूड जिनमें सब्जियों से ज्यादा फाइबर पाया जाता है, कब्ज के लिए वरदान से कम नहीं
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं