आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी और वर्क लाइफ ऐसी हो गई है कि दिन का ज्यादातर समय बैठकर ही निकल जाता है. चाहे ऑफिस का काम हो या घर पर लैपटॉप के सामने बैठना, लगातार बैठे रहने से हमारी सेहत को नुकसान पहुंच रहा है. बहुत से लोग सोचते हैं कि खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाना या लंबी वर्कआउट करना ही एकमात्र रास्ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरे दिन में छोटी-छोटी फिजिकल एक्टिविटी करके भी आप खुद को फिच और सेहतमंद रख सकते हैं.
हाल ही में मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक बहुत ही आसान और असरदार तरीका शेयर किया है. उनके मुताबिक, अगर आप हर एक घंटे में सिर्फ 10 स्क्वाट्स करते हैं, तो इसके आपकी बॉडी को इतने फायदे मिलेंगे कि आप सोच भी नहीं सकते. आइए जानते हैं कि यह छोटी सी आदत आपकी सेहत को कैसे बदल सकती है.
दिनभर में 10 बार 10 स्क्वाट्स करने के फायदे-
1.ब्लड शुगर कंट्रोल-
दीपशिखा जैन ने इस आदत का सबसे बड़ा फायदा ब्लड शुगर कंट्रोल को बताया है. जब हम लगातार बैठे रहते हैं, तो हमारी बॉडी का ग्लूकोज लेवल बढ़ने लगता है. लेकिन जब आप हर घंटे सिर्फ 10 स्क्वाट्स करते हैं, तो आपकी पैरों की मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं. न्यूट्रिशनिस्ट समझाती हैं कि एक्टिव होने के बाद ये मसल्स एक स्पंज की तरह काम करती हैं और खून में मौजूद एक्स्ट्रा ग्लूकोज या शुगर को सोख लेती हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, हर एक घंटे में सिर्फ 10 स्क्वाट्स करने से आपके शुगर लेवल में अचानक होने वाली बढ़ोतरी रुकती है और ब्लड शुगर बैलेंस रहता है.
2. मेटाबॉलिज्म-
क्या आप जानते हैं कि हमारी मांसपेशियों को काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है? जब आप दिनभर में बार-बार स्क्वाट्स करते हैं, तो आपकी बॉडी में एनर्जी की डिमांड बढ़ जाती है. स्क्वाट्स करने से हमारे शरीर के सबसे बड़े मसल ग्रुप, जैसे कि जांघों और पैरों की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं. दीपशिखा जैन के अनुसार, इन बड़ी मांसपेशियों को बार-बार एक्टिव करने से शरीर ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल करता है. इससे आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और लंबे समय में आपकी मेटाबॉलिक हेल्थ में बड़ा सुधार देखने को मिलता है. यानी आपका खाना बेहतर तरीके से पचेगा और शरीर में फैट जमा नहीं होगा.
3. हेल्दी लाइफ-
बढ़ती उम्र के साथ पैरों की ताकत कम होने लगती है, जिससे लोगों का चलना-फिरना और खुद के काम करना मुश्किल हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बुढ़ापे में पैरों की मजबूती ही इस बात को तय करती है कि आप कितने इंडिपेंडेंट और एक्टिव रहेंगे. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया, हर घंटे 10 स्क्वाट्स करने से आपकी जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे आपकी उम्र बढ़ती है. पैर जितने मजबूत होंगे, आप बढ़ती उम्र में भी उतने ही फिट और एक्टिव बने रहेंगे.
दीपशिखा जैन ने अपनी बात को बहुत ही आसान शब्दों में समेटते हुए लिखा: ज्यादा स्क्वाट्स- बेहतर मसल स्ट्रेंथ - शानदार मेटाबॉलिक हेल्थ - लंबी उम्र, तो देर किस बात की? आज ही से हर घंटे अलार्म लगाएं और अपनी सेहत को एक नया और हेल्दी ट्विस्ट दें.
ये भी पढ़ें- बालों को काला और शरीर को जवान बनाए रखेगा सर्वांगासन, योग दिवस पर अपनाएं ये आसन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं