विज्ञापन

अंबाला ट्रिपल मर्डर का CCTV VIDEO: मिट्टी के पैसों के लिए खूनी खेल, एक-एक करके 3 लोगों की ले ली जान

हरियाणा के अंबाला में जमीन विवाद में पोते ने अपनी दादी, चाचा और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात का खौफनाक लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

परिवार के लोगों को गोलियों से भूनता हुआ पोता
NDTV

Ambala Triple Murder: हरियाणा के अंबाला में शनिवार को ट्रिपल मर्डर केस का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पोते ने खून के रिश्तों को महज चंद रूपये के लिए गोलियों से भून के रख दिया. इस वारदात में आरोपी ने अंधाधुंध फायरिंग कर अपनी सगी दादी, चाचा और बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया. इस खूनी खेल का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो घर के पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

सीसीटीवी में कैद हुई लाइव वारदात

वही अब इस वारदात का लाइव वीडियो सामने आया जो घर के पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. इस सीसीटीवी फुटेज  में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी अभिषेक पोता नीली टोपी और सफेद रंग की शर्ट पहने हाथ में रिवाल्वर  लेकर घर की तरफ बढ़ता है. घर में किसी के न मिलने पर वह बाहर आता है.

पहले दादी फिर चाची, चाचा और बड़े भाई को मारी गोली 

रास्ते में उसे उसकी बुजुर्ग दादी दिखाई देती हैं. अभिषेक बिना झिझक उनके पास जाता है और सीधे गोली मार देता है. बुजुर्ग महिला की मौके पर ही जमीन पर गिरकर मौत हो जाती है. इसके बाद वह दूसरों की तलाश में निकलता है जहां गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर भागते हैं. चाचा उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन अभिषेक के हाथ में हथियार देखकर भांप जाते हैं. इसी बीच वहां से भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन अभिषेक उन्हें भी निशाना बनाकर गोली चला देता है जो सीधे उनके सीने में लगती है. इसके बाद सनकी आरोपी अपने बड़े भाई संदीप और चाची को भी गोली मार देता है और मौके से फरार हो जाता है.

आरोपी पोता

आरोपी पोता
Photo Credit: NDTV

अस्पताल ले जाते समय दो और ने तोड़ा दम, चाची गंभीर

इस अंधाधुंध गोलीबारी से गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया. मौके पर मौजूद लोग तुरंत इस खूनी घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दादी के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया. वहीं, गंभीर रूप से घायल चाचा,चाची और बड़े भाई संदीप को तुरंत इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही चाचा और भाई ने भी दम तोड़ दिया. वहीं, चाची की अभी भी हालत गंभीर है जो जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रही हैं.

दो किला जमीन की मिट्टी का ठेका

पुलिस के अनुसार, बिचपड़ी गांव में दो किला जमीन से मिट्टी निकालने का ठेका चल रहा था. इसी ठेके में हिस्सेदारी मांगने को लेकर परिवार के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था. शनिवार शाम करीब 4:30 बजे इसी बात को लेकर एक बार फिर बहस हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक तैश में आ गया और उसने अपने पास मौजूद पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: मोकामा में तलाशी के बाद सुपौल में पुलिस टीम पर हमला, ASI-होमगार्ड घायल; SDPO ने क्या बताया?


 

लेखक के बारे में
img
Ankur Kapoor
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambala Triple Murder, Ambala Crime News, Ambala Murder CCTV Video, Haryana Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com