विज्ञापन

सेक्स ड्रग के ओवरडोज से गई शख्स की जान, कमरे में मंगेतर का कर रहा था इंतजार!

गुरुग्राम के सेक्टर-53 में एक 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई. पुलिस को शक है कि सेक्स बढ़ाने वाली दवा की ओवरडोज से हार्ट अटैक हुआ. हालांकि, असली वजह विसरा रिपोर्ट में ही सामने आएगी.

सेक्स ड्रग के ओवरडोज से गई शख्स की जान, कमरे में मंगेतर का कर रहा था इंतजार!
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुरुग्राम के सेक्टर-53 इलाके में एक 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक रोहित लाल मूल रूप से नागपुर का रहने वाला था और नई दिल्ली स्थित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया में कार्यरत था. गुरुग्राम में किराए के पीजी फ्लैट में रह रहा था. लेकिन, गुरुवार (23 अप्रैल) को युवक कमरे में बेड पर मृत अवस्था में मिला. मौके से कुछ दवाइयों और हेल्थ सप्लीमेंट्स के रैपर भी बरामद किए गए हैं. इस मामले में सेक्स बढ़ाने वाली दवा के ओवरडोज को मौत की संभावित वजह माना जा रहा है.

सहकर्मी ने पुलिस को किया कॉल 

घटना का खुलासा तब हुआ, जब गुरुवार सुबह उसके सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस फ्लैट पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. सहकर्मी ने पुलिस को बताया कि दोनों रोज साथ ऑफिस जाते थे, लेकिन उस दिन रोहित न तो फोन उठा रहा था और न ही कमरे का दरवाजा खोल रहा था.

FSL के लिए भेजे गए सैंपल्स

शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि उसने सेक्स बढ़ाने वाले ड्रग्स लिए, जिसके ओवरडोज से हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. 

साथ ही विसरा और बरामद दवाइयों को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है. हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली: लक्ष्मी नगर के रिहायशी इलाके में ट्रांसफार्मर में लगी आग, चार इमारतें जलीं, 14 फ्लैट आए चपेट में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram News, Haryana News, Drug Overdose, Gurugram Crime, Sex Enhancing Drug Overdose
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com