विज्ञापन

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! घर के बाहर खेल रही बच्ची पर चढ़ी कार, मासूम की मौत; ड्राइवर फरार

गुरुग्राम सेक्टर-5 में घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को कार ने कुचल दिया और उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर फरार बताया जा रहा है.

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! घर के बाहर खेल रही बच्ची पर चढ़ी कार, मासूम की मौत; ड्राइवर फरार
गुरुग्राम में कार ने बच्ची को कुचला. (Photo: Screengrab)
  • गुरुग्राम में एक कार ने 2 साल की बच्ची को कुचल दिया, उसकी मौत हो गई.
  • हादसे के बाद कार ड्राइवर बाहर निकला और फरार हो गया.
  • आरोपी ड्राइवर सेक्टर-5 का ही निवासी बताया जा रहा है. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही.
गुरुग्राम:

हरियाणा के गुरुग्राम  से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. घर के बाहर खेल रही महज दो साल की मासूम बच्ची को कार ने कुचल दिया. हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई.  गुरुग्राम के सेक्टर-5 के रिहायशी इलाके में एक बच्ची के ऊपर कार चढ़ गई और उसकी मौत हो गई. घटना देर रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. गली में दो साल की बच्ची अधिराज तिवारी घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान एक कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर की आवाज और बच्ची की चीख सुनकर परिवार और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. सड़क पर लहूलुहान हालत में बच्ची को देखकर परिवार के होश उड़ गए.

हादस के बाद आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

पिता का छलका दर्द...

मृतक बच्ची के पिता वीरेंद्र तिवारी ने दुख भरे लहजे में बताया, "मेरी बेटी घर के सामने ही खेल रही थी. जिस गाड़ी से एक्सिडेंट हुआ, वही बंदा पांच मिनट पहले ही गाड़ी में बैठकर गया था. पांच मिनट बाद वह अपनी गाड़ी लेकर आया और सीधा बच्ची पर कार चढ़ा दिया. बच्ची की दो सेकेंड में ही मौत हो गई, वह कुछ नहीं बोल पाई."

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने आगे बताया कि 112 पर कॉल करने के बाद जो लोग आए, उन्होंने कहा कि घटना के पीछे कोई इरादा नहीं नजर आता है. 

बच्ची के पिता ने आगे कहा कि अगर मेरी बच्ची की जान बच जाती, तो कितना भी पैसा लगता मुझे कोई भी दिक्कत नहीं थी. लेकिन उसने (आरोपी) कुछ सेकेंड के अदंर ही बच्ची को मार डाला.

ये भी पढ़ें: दिल्ली इमारत हादसे का आरोपी पकड़ा गया, गुरुग्राम की इस आलीशान कोठी में जीता था शाही जिंदगी

कार ड्राइवर फरार...

हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि कार चालक सेक्टर-5 का ही रहने वाला है. अब पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे हादसे की पूरी तस्वीर सामने आ सके और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके.

(Input- Sahil Manchanda)

ये भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश और वहीं का वहीं थम गया गुरुग्राम, जगह-जगह जलभराव ने फिर किया परेशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, Gurugram, Gurugram Accident News, Car Accident CCTV, Car Accident Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com