विज्ञापन

सरकारी स्कूल के स्पोर्ट्स रूम को टीचर ने बनाया 'बार', टोकने पर प्रिंसिपल पर उड़ेल दी शराब

Haryana Newsl: सरकारी स्कूल के स्पोर्ट्स रूम में शराब पी रहे टीचर्स ने सारी हदें पार कर दीं. प्रिंसिपल ने जब उन्हें शराब पीने से मना किया, तो दोनों ने उनके ऊपर ही शराब की बोतल खाली कर दी.

सरकारी स्कूल के स्पोर्ट्स रूम को टीचर ने बनाया 'बार', टोकने पर प्रिंसिपल पर उड़ेल दी शराब
प्रिंसिपल के साथ धक्का मुक्की करते हुए दोनों टीचर
NDTV

Faridabad School News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव सोतई स्थित गर्वनमेंट हाई स्कूल में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक  पीटी टीचर और लैब अस्टैंट ने स्कील की गरिमा को तार तार करते हुए उसे बीयर बार बनाकर सारी हदें पार करी दीं. यहीं नहीं जब स्कूल के प्रिंसिपल ने दोनों को ड्यूटी के दौरान शराब पीने से रोका, तो आरोपियों ने उन पर ही शराब की बोतल खाली कर उनके साथ धक्का-मुक्की की.

स्पोर्ट्स रूम में चल रही थी शराब पार्टी

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते शुक्रवार की है. मामले की शिकायत सदर थाना बल्लभगढ़ पुलिस और शिक्षा विभाग को दी गई है. इसके बाद  ग्राम सभा में दोनों के स्कूल में आने पर रोक लगा दी है. मामले को लेकर प्रिंसिपल के पीए डॉ. अशोक बामनिया ने बताया कि, वह जनवरी 2023 से स्कूल में है. मामला बीते शुक्रवार का है. जब 1 बजे  प्रिंसिपल परिसर का राउंड ले रहे थे, तब उन्होंने स्पोर्ट्स रूम में हलचल देखी. अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि पीटी टीचर रामजीत और लैब असिस्टेंट जितेंद्र कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पी रहे थे. 

प्रिंसिपल के विरोध पर भड़के दोनों टीचर

प्रिंसिपल ने  जब दोनों की हरकत पर नाराजगी जताई. और उनके पास रखी शराब की बोतल छीनने की कोशिश की, तो नशे में धुत जितेंद्र ने हाथ में पकड़ी आधी भरी शराब की बोतल प्रिंसिपल के ऊपर ही उड़ेल दी.

बैग से निकली दो शराब की बोतल

 इतना ही नहीं, दोनों ने उनके साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की भी की. जब उनके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें शराब की दो और बोतलें बरामद हुईं.जिनमें एक पूरी भरी और एक आधी भरी हुई थी. इसके बाद उन्होंने सारे स्टाफ को बुला कर दोनों की हरकतों को सबको दिखाया. 

दोनों कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी

बता दें कि पीटी टीचर रामजीत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए नियुक्त हुआ था, वहीं जितेंद्र लंबे समय से संविदा पर तैनात है.

विभाग और पुलिस को दी गई शिकायत

प्रिंसिपल ने इस मामले की लिखित शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और चंदावली चौकी पुलिस को दे दी है. सदर थाना प्रभारी समेर सिंह के अनुसार, शिक्षा विभाग की टीम मंगलवार को स्कूल का दौरा कर जांच करेगी. विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर मर्डर मामले में पुलिस ने बताया कैसे क्या हुआ, हत्या के अगले दिन खुद एसपी ने की पूजा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com