- अमेरिकी दूत शनिवार को ईरान के साथ शांति वार्ता शुरू करने के लिए पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए
- ईरानी प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंचे
- अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से मुलाकात की, जिसमें शांति वार्ता की शर्तें साझा की गईं
US Iran Peace Talks:अमेरिकी दूत शनिवार को ईरान के साथ शांति वार्ता का एक नया दौर शुरू करने के लिए पाकिस्तानी राजधानी के लिए रवाना हुए. स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के इस्लामाबाद के लिए रवाना होते ही व्हाइट हाउस ने कहा कि वे ईरानी प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने बातचीत करेंगे. ईरानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल विदेश मंत्री अब्बास अराघची, उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी, राजदूत रजा अमीरी मोघदम और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई शुक्रवार देर रात पहुंचे.
असीम मुनीर से हुई मुलाकात
अब्बास अराघची ने अपनी टीम के साथ आज पाकिस्तान के सेना प्रमुख और मध्यस्थता प्रयासों में अहम भूमिका निभाने वाले फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की. तेहरान दूतावास द्वारा जारी एक संक्षिप्त वीडियो में दोनों साथ दिखाई दिए.हालांकि बातचीत का ब्यौरा जारी नहीं किया. माना जा रहा है कि ईरान ने अपनी शर्तें असीम मुनीर को बता दी हैं. ईरान के विदेश मंत्री की आगमन के बाद यह पहली कार्य बैठक थी. उनके उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से भी मुलाकात की उम्मीद है. पाकिस्तान की ओर से गृह मंत्री मोहसिन नकवी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.
H.E. Dr Seyyed Abbas Araghchi, Honorable Foreign Minister calls on Field Marshal Seyed Asim Munir, NI(M), HJ, COAS & CDF pic.twitter.com/sihS0yB3NJ
— Embassy of IR Iran Pakistan (@IraninIslamabad) April 25, 2026
इसके बाद शहबाज शरीफ से भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हुई है.
अमेरिका का दावा-आमने-सामने होगी बात
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि विटकॉफ और कुशनर पाकिस्तान में "ईरानी प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने" के लिए जाएंगे. लीविट ने कहा, "ईरानियों ने राष्ट्रपति के आह्वान पर संपर्क किया और आमने-सामने की बातचीत का अनुरोध किया." उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि यह बातचीत "समझौते की दिशा में प्रगति करेगी".
We arrive in Islamabad, Pakistan, for an official visit. FM Araghchi will be meeting with Pakistani high-level officials in concert with their ongoing mediation & good offices for ending American imposed war of aggression and the restitution of peace in our region.
— Esmaeil Baqaei (@IRIMFA_SPOX) April 24, 2026
No meeting… pic.twitter.com/1vP51xIoep
जेडी वेंस जरूरत पड़ने पर आएंगे
लीविट ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दो सप्ताह पहले इस्लामाबाद में वार्ता के पहले दौर का नेतृत्व किया था, फिलहाल वो इसमें शामिल नहीं होंगे, लेकिन "आवश्यकता पड़ने पर पाकिस्तान जाने के लिए तैयार" हैं. यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ईरानी पक्ष अमेरिकी दूतों से सीधे मुलाकात करेगा या नहीं. ईरानी सरकारी टेलीविजन ने कहा कि अराघची की अमेरिकियों से मिलने की कोई योजना नहीं है, और इस्लामाबाद ईरानी प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए एक सेतु का काम करेगा. इस्माइल बाकाई ने भी ट्वीट कर कहा है कि अमेरिका से आमने-सामने बात नहीं होगी, पर अमेरिकी दूत आ रहे हैं और ईरानी नेता इस्लामाबाद में मौजूद हैं तो चांसेज हैं कि वार्ता होगी.
ये भी पढ़ें-
इस्लामाबाद में शांति की बात, उससे पहले होर्मुज में ईरान और अमेरिका का एक दूसरे से जहाजों पर आघात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं