विज्ञापन

'पत्नी का टॉर्चर और नहीं झेल सकता,' वीडियो में ऐसा कहकर कपड़ा व्यापारी ने दे दी जान

फरीदाबाद के सेक्टर 3 में कपड़ों के एक व्यापारी ने अपनी दुकान के अंदर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी और उसके परिवार के लोगों पर घरेलू प्रताड़ना, मारपीट और हर तरह से अपमानित किए जाने का आरोप लगाया है.

'पत्नी का टॉर्चर और नहीं झेल सकता,' वीडियो में ऐसा कहकर कपड़ा व्यापारी ने दे दी जान
पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा
ANI

हरियाणा के फरीदाबाद में 28 वर्षीय रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी ने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें पत्नी और उसके परिवार पर लगातार प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सेक्टर-3 निवासी 28 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है. राहुल की शादी साल 2024 में हुई थी और वह कपड़ों की दुकान चलाता था. पत्नी के साथ चल रहे विवाद के बीच उसने आत्महत्या कर ली.

सुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि राहुल की मौत के मामले में उसके ससुराल पक्ष के आठ सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हैं।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, राहुल ने करीब एक महीने पहले ही अपने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर नई रेडीमेड कपड़ों की दुकान शुरू की थी. घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसके भाई अमित ने राहुल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया वीडियो देखा. इसके बाद परिजन तुरंत दुकान पहुंचे और बंद कांच का दरवाजा तोड़कर अंदर गए, घर में दाखिल होते ही उन्हें राहुल मृत मिला.

राहुल ने सुसाइड से पहले बयां किया दर्द

अपने आखिरी वीडियो में राहुल ने कहा, 'भगवान जानता है कि मैं कितना सही हूं और वह कितनी सही है.' उसने पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. साथ ही अपनी दुकान और संपत्ति केवल अपनी मां और भाई-बहनों को देने की इच्छा भी जाहिर की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad, Faridabad News, Faridabad Hindi News, Faridabad Crime News, Haryana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com