विज्ञापन

मोकामा में तलाशी के बाद सुपौल में पुलिस टीम पर हमला, ASI-होमगार्ड घायल; SDPO ने क्या बताया?

हमले में एएसआई अंजय कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे 5-6 टांके लगाने पड़ गए. वहीं, महिला होमगार्ड को हाथ में चोट लगी है. बताया जा रहा है कि महिला होमगार्ड की राइफल लोगों ने छीन ली है.

मोकामा में तलाशी के बाद सुपौल में पुलिस टीम पर हमला, ASI-होमगार्ड घायल; SDPO ने क्या बताया?
मोकामा में तलाशी के बाद सुपौल में पुलिस टीम पर हमला

बिहार के सुपौल जिले में शनिवार देर रात पुलिस टीम पर हमला हो गया है, जिससे एक एएसआई और एक महिला होमगार्ड घायल गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गांव में किसी विवाद की सूचना पर आई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ दिया गया. बताया जा रहा है कि एक महिला होमगार्ड की राइफल छीन ली गई है. इससे पहले बिहार के मोकामा में फायरिंग की घटना को लेकर रेड के लिए गई पुलिस टीम की कुख्यात गैंगस्टर सोनू-मोनू के गुर्गों ने घर में घुसने से पहले तलाशी ली थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

किसी विवाद की सूचना पर आई थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम पर हमले की घटना राघोपुर थानाक्षेत्र में राघोपुर पंचायत के महादलित टोला में हुई. पुलिस ने बताया कि शनिवार रात में करीब साढ़े 11 बजे किसी विवाद की सूचना पर थाने से पुलिस की टीम महादलित टोला पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. 

हमले में राघोपुर थाने में तैनात ASI अंजय कुमार और महिला होमगार्ड काजल कुमारी घायल हो गईं. पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत आसपास की थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. वीरपुर एसडीपीओ और एसपी भी मौके पहुंच गए. तनावपूर्ण स्थिति के चलते पूरी रात भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही और राघोपुर पंचायत का महादलित टोला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

ASI के सिर में गंभीर चोट, होमगार्ड भी चोटिल

हमले में घायल दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने बताया कि एएसआई अंजय कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह गया. उनके सिर में पांच से छह टांके लगाए गए हैं. हाथ में भी चोट आई है. फिलहाल अभी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. सिर में चोट को देखते हुए एनसीसीटी जांच कराने की सलाह दी गई है. वहीं महिला होमगार्ड काजल कुमारी के कंधे में चोट आई है. हमले में पुलिस के सरकारी वाहन को भी नुकसान हुआ है. लोगों ने वाहन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. चर्चा यह भी है कि महिला होमगार्ड की राइफल छीन ली गई, पर इस पुलिस की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है. 

घटना को लेकर स्थानीय लोगों के भी अलग-अलग दावे सामने आए हैं. कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाद में पहुंची पुलिस ने कई घरों में प्रवेश कर लोगों के साथ मारपीट की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. एक एएसआई और एक महिला पुलिस जवान घायल हुई हैं. मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं- मोकामा में सोनू-मोनू गैंग द्वारा पुलिस की तलाशी पर सियासी बवाल, डिप्टी सीएम बोले- पुलिस हिसाब करेगी

लेखक के बारे में
img
श्यामजी तिवारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Crime News, Supaul News, Supaul Police Team Attacked, Bihar News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com