हरियाणा के सभी नवनियुक्त मंत्री करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 30.80 करोड़ रुपये हैं. ‘एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफर्म्स (एडीआर)' ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. एडीआर ने यह भी कहा है कि किसी भी मंत्री ने अपने विरूद्ध आपराधिक मामले दर्ज नहीं होने की घोषणा की है.
एडीआर और हरियाणा इलेक्शन वाच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सभी 14 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी मंत्री ने अपने विरूद्ध कोई आपराधिक मामला नहीं होने की एलान किया है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषण से सामने आया कि सभी 14 मंत्री करोड़पति हैं और उनकी औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपये है. एडीआर का कहना है कि सबसे अधिक संपत्ति श्रुति चौधरी के पास है जो पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती हैं. तोशाम निर्वाचन क्षेत्र की विधायक श्रुति चौधरी के पास 134.56 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री श्याम सिंह राणा हैं. उनके पास 1.16 करोड़ रुपये की सपत्ति है. वह राडौर निर्वाचन क्षेत्र के जन प्रतिनिधि हैं. रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री सैनी के पास पांच करोड़ रुपये की और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज के पास 1.49 करोड़ रुपये की संपत्ति है. सैनी स्नातक हैं.
अन्य मंत्री विपुल गोयल ने अपने पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की है जबकि आरती राव 68 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. दस मंत्रियों ने अपने ऊपर कर्ज होने की घोषणा की है. उनमें सबसे अधिक 13.37 करोड़ रुपये का कर्ज श्रुति चौधरी पर है. तीन मंत्रियों ने घोषणा की है कि वह 12 वीं पास हैं जबकि 11 ने स्नातक या उससे अधिक की शिक्षा प्राप्त करने की बात कही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं