विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2019

NHRC ने थाने में बलात्कार पीड़िता की आत्महत्या को लेकर हरियाणा सरकार और डीजीपी को नोटिस भेजा

हरियाणा में यमुनानगर के एक थाने में एक बलात्कार पीड़िता द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने की खबरों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को प्रदेश की सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया.

NHRC ने थाने में बलात्कार पीड़िता की आत्महत्या को लेकर हरियाणा सरकार और डीजीपी को नोटिस भेजा
फाइल फोटो
  • NHRC ने हरियाणा सरकार को भेजा नोटिस
  • थाने में बलात्कार पीड़िता की आत्महत्या को लेकर भेजा नोटिस
  • NHRC ने डीजीपी को भी नोटिस भेजा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

हरियाणा में यमुनानगर के एक थाने में एक बलात्कार पीड़िता द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने की खबरों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को प्रदेश की सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया. एनएचआरसी ने नोटिस में कहा है कि "पुलिस कर्मियों की स्पष्ट असंवेदनशीलता और लापरवाही भरा रवैया एक गंभीर चिंता का विषय है." 

हरियाणा के यमुनानगर में पति के रिश्तेदारों और तांत्रिक ने नवविवाहिता से किया गैंगरेप

यहां जारी एक बयान में कहा गया कि, "राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस घटना के बारे में मीडिया में आई खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान लिया है." गौरतलब है कि हरियाणा के यमुनानगर के जठलाना थाना में एक महिला ने अपने बलात्कार के मामले में पुलिस पर निष्क्रियता बरतने का आरोप लगाते हुये आत्महत्या कर ली थी.

हरियाणा में ‘बुरी आत्मा' से छुटकारे के लिए कर दी बच्ची की हत्या

आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

VIDEO: नौकर ने फ्रिज में डालकर बुजर्ग मालिक को किया किडनैप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com