विज्ञापन

गुरुग्राम के जलभराव पर CM सैनी बोले- सिर्फ यहां नहीं, नेपाल से चंडीगढ़ तक बारिश ने मचाई तबाही

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जलभराव को लेकर उठ रहे सवालों पर हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह समस्या केवल गुरुग्राम तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर भारत में असामान्य बारिश का असर देखने को मिला है.

गुरुग्राम के जलभराव पर CM सैनी बोले- सिर्फ यहां नहीं, नेपाल से चंडीगढ़ तक बारिश ने मचाई तबाही
गुरुग्राम में जलभराव पर क्या बोले नायब सैनी?
IANS

गुरुग्राम में जलभराव और ट्रैफिक जाम को लेकर उठ रहे सवालों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान सामने आया है. उन्होंने नेपाल त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा कि कहा है कि भारी बारिश का असर सिर्फ गुरुग्राम तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर भारत के कई हिस्से इससे प्रभावित हुए हैं. 

उन्होंने नेपाल में आई बाढ़ और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में हुई भारी बारिश का जिक्र करते हुए इसे व्यापक प्राकृतिक आपदा बताया. नायब सैनी ने कहा, 'पिछले 12 सालों से हमारी सरकार गुरुग्राम के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है. अगर आप कल नेपाल में हुई घटना को देखें, तो वहां एक बड़ी त्रासदी और प्राकृतिक आपदा आई थी.'

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में भी असामान्य बारिश हुई है. उन्होंने कहा, 'हरियाणा में कालका में इतनी भारी बारिश हुई कि सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया. चंडीगढ़ में भी इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया.'

गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव

गुरुग्राम में सोमवार को करीब एक घंटे तक हुई भारी बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे तथा प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक थम गया. भारी बारिश के कारण नरसिंहपुर, हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, इफ्को चौक और पुराने गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी भर गया. राजीव चौक के आसपास वाहन पानी में फंस गए, जबकि सोहना रोड पर स्कूल बसें और एंबुलेंस भी जलभराव में फंस गईं.

कई जगह लोग पानी से भरी सड़कों से गुजरते दिखाई दिए. पुराने गुरुग्राम के सदर बाजार, गुरुद्वारा रोड और पुरानी दिल्ली रोड समेत कई इलाकों में जलभराव के कारण दोपहर तक जाम लगा रहा.  साइबर हब के पास गेटवे टावर मेट्रो स्टेशन के सामने एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया शीतला माता रोड भी सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल रहा.

विपक्ष ने साधा निशाना

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम जलभराव को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस द्वारा विकसित 'मिलेनियम सिटी' गुरुग्राम को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान इसे एक आधुनिक, विश्व-स्तरीय आईटी हब में बदल दिया गया था, लेकिन भाजपा ने इसे पानी के एक बड़े इलाके में बदल दिया है. हल्की बारिश होने पर भी सड़कें, गलियां और रिहायशी इलाके पानी में डूब जाते हैं. सीवरेज सिस्टम पूरी तरह से ठप हो गया है और ड्रेनेज या साफ-सफाई के बुनियादी ढांचे का कोई नामो-निशान नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram News, Nayab Singh Saini, Nayab Singh Saini Cabinet, Nayab Singh Saini Government, Nayab Singh Saini Haryana Cm
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com