हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर. (फाइल फोटो)
- 2017 में हुए गीता महोत्सव पर हरियाणा सरकार ने 15 करोड़ रुपये ख़र्च किए
- सिर्फ गीता की 10 प्रतियां ख़रीदने में पौने चार लाख से ज़्यादा रुपये लगाए
- यह बात राज्य सरकार ने एक आरटीआई का जवाब देते हुए मानी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
हरियाणा में गीता जयंती महोत्सव-2017 के आयोजन पर राज्य सरकार ने जिस तरह से करोड़ों रुपये खर्च किए उस पर सवाल उठ रहे हैं. एक RTI के जवाब में कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड ने खुलासा किया है कि गीता की 10 प्रतियां खरीदने पर कुल 3,79,500 रुपये खर्च किये गए. साथ ही इस पूरे महोत्सव पर सरकार ने 15 करोड़ रुपये खर्च किए. इस तरह से सरकार ने गीता की एक प्रति खरीदने के लिए करीब 38 हजार रुपये खर्च किए.
यह भी पढ़ें : हरियाणा सरकार आयोजित करेगी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
आरटीआई कार्यकर्ता राहुल सेहरावत को मिली जानकारी के मुताबिक ख़र्चे और भी हैं जो सवालों से घिरे हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को एक कार्यक्रम के 10 लाख रुपये दिए गए. कांग्रेस ने इस पर कड़ा एतराज़ जताया है. पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने एक प्रेस ब्रिफिंग में कहा, 'एक पार्टी जो एक धर्म में अपनी आस्था व्यक्त करती है, अगर उन्हीं के सांसद उसी धर्म के प्रचार के लिए फीस लेते हैं तो हम उनके विवेक पर छोड़ते हैं कि ये कितना उचित है. आम लोगों के ही विवेक पर छोड़ते हैं'.
VIDEO : केजरीवाल की चिट्ठी का खट्टर ने दिया जवाब
उधर हरियाणा सरकार इस मामले में खुलकर बोलने के लिए फिलहाल तैयार नहीं है.

सवाल भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी उठाया है. ट्वीट कर दुष्यंत ने कहा, 'गीता जयंती पर खट्टर सरकार द्वारा 3,79,500 रुपये में गीता की दस कॉपियों की ख़रीद. वाह नरेंद्र मोदी जी, हरियाणा में कितनी ईमानदार सरकार है. गीता के नाम पर भी चोरी, ऊपर से सीनाजोरी'.10 #Gita purchased for Rs. 3,79,500 By .@mlkhattar Govt. At #gitajayanti
— Dushyant Chautala B- (@Dchautala) January 7, 2018
Wah .@narendramodi ji what an Honest government we have in #Haryana.
Gita ke naam pe bhi chori
Uper Se Sina Jori #Scam .@cmohry pic.twitter.com/iUYsVQ3di4
VIDEO : केजरीवाल की चिट्ठी का खट्टर ने दिया जवाब
उधर हरियाणा सरकार इस मामले में खुलकर बोलने के लिए फिलहाल तैयार नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं