विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

हिंसा के बाद अभी क्या है पंचकूला का हाल

डेरा समर्थकों की भीड़ और हिंसा की प्रवृत्ति के चले शहरवासियों में दहशत का माहौल बन गया.

हिंसा के बाद अभी क्या है पंचकूला का हाल
पंचकूला में डेरा समर्थकों ने आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया.
  • डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रेप केस मे हैं आरोपी.
  • 28 अगस्त को सजा का ऐलान
  • 4 राज्यों के कुछ इलाकों में हुई हिंसा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई की कोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतारू हो गए. शहर के कई इलाकों में डेरा के समर्थकों ने हिंसा का अंजाम दिया. डेरा समर्थकों की भीड़ और हिंसा की प्रवृत्ति के चले शहरवासियों में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घरों के पास पार्कों में डेरा समर्थकों ने कई घंटों कब्जा किए रखा और पुलिस ने भी देर से कार्रवाई की. 

भीड़ जब हिंसा पर उतारू हो गई तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई की और भीड़ को हटाया. लोगों का कहना है कि कई डेरा समर्थक आस पास के घरों में घुस गए. इतना ही नहीं कई लोग पेड़ों पर चढ़ गए और पुलिस से बचने के रास्ते ढूंढ़ रहे थे. 

पुलिस ने पंचकूला में कर्फ्यू लगा रखा है. गश्त की जा रही है. यहां तक की सेना भी गश्त लगा रही है. 

पूरे पंचकूला में सड़कों पर कई जगह जले हुए वाहन हैं और सड़क के दोनों ओर तोड़फोड़ के निशान देखे जा सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com