विज्ञापन
8 years ago

पंचकूला में एक विशेष CBI अदालत गुरुवार को पत्रकार हत्या मामले में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिये डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और तीन अन्य को सजा सुनाएगी. सीबीआई अदालत ने बुधवार को हरियाणा सरकार की एक अर्जी स्वीकार कर ली. इसमें पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में सजा सुनाए जाने के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए गुरमीत राम रहीम को पेश करने की अनुमति मांगी गई थी. सजा सुनाए जाने के मद्देनजर पंचकूला और हरियाणा के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उधर, मुंबई के डांस बार के लिए बनाए गए कानून पर सुप्रीम कोर्ट भी गुरुवार को फैसला सुनाएगा. 30 अगस्त, 2018 को मुंबई डांस बार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था. इसके अलावा, लोकपाल की नियुक्ति के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से लोकपाल की नियुक्ति को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी 17 जनवरी तक देने का निर्देश दिया था. PM नरेंद्र मोदी गुरुवार को तीन दिन की यात्रा पर गुजरात जाएंगे, जहां वह वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन के नौवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में 18 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Gurmeet Ram Rahim Case Verdict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com