विज्ञापन

गुजरात के राजकोट-चोटिला हाईवे पर भीषण हादसा: बस और टैंकर की टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे

Gujarat Road Accident: गुजरात के राजकोट-चोटिला नेशनल हाईवे पर सोमवार रात करीब 2.30 बजे हुए भीषण हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

गुजरात के राजकोट-चोटिला हाईवे पर भीषण हादसा: बस और टैंकर की टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे
हादसे के बाद आग में जलकर राख हुई बस.

Rajkot Chotila Highway Road Accident: गुजरात के राजकोट-चोटिला नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. करीब 10 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए. यह हादसा सांगानी गांव के पास यात्रियों से भरी एक लग्जरी बस और एक टैंकर की आपस में जोरदार टक्कर के बाद हुआ है. घायलों को राजकोट सिविल अस्पताल ले जाया गया है. टक्कर के बाद कुछ समय तक हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह से रुक गया था.

पुलिस के अनुसार, सुरेंद्रनगर जिले के सांगानी गांव के पास टैंकर का टायर फटने के कारण बस और टैंकर की आपस में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही सेकंड में दोनों वाहनों में आग लग गई. आग तेजी से फैली, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

चार यात्री जिंदा जल गए

कुछ यात्री बच नहीं पाए, जब तक वो बाहर निकल पाते आग ने उन्हें चपेट में ले लिया. आग में चार लोग जिंदा जल गए. वहीं. 10 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए. बताया जा रहा है कि यह हादसा रात करीब 2 बजे हुआ.

कोलतार से भरा था टैंकर

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एसएस भदौरिया ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब 1:30 बजे चोटिला-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगानी गांव के पास हुई. निजी लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी, तभी वह अपने आगे जा रहे डामर (कोलतार) से लदे एक टैंकर से टकरा गई. टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया.

भदौरिया के अनुसार, बस में कम से कम 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. 

ये भी पढ़ें- मर्डर को एक्सीडेंट में बदला, पर्दाफाश हुआ बड़ा षडयंत्र, दमोह बीजेपी नेता की निर्मम हत्या का पूरा कच्चा-चिट्ठा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Accident, Gujarat News, Rajkot Chotila Highway Accident, Gujarat Bus Tanker Collide, Gujarat Bus Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com