विज्ञापन

गुजरात: कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील गामित का हार्ट अटैक से निधन, अमित चावड़ा ने जताया शोक

पूर्व विधायक सुनील गामित सुमुल डेयरी चुनाव को लेकर सुमुल डेयरी के उम्मीदवारों के साथ रुके थे. इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकी मौत हो गई.

गुजरात: कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील गामित का हार्ट अटैक से निधन, अमित चावड़ा ने जताया शोक

Congress Leader Sunilbhai Gamit: गुजरात के निजर विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील गामित का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. उन्हें होटल के एक कमरे में देर रात हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकी मौत हो गई. उन्हें डांग के शामगहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. सुनीलभाई रतनजीभाई गामित साल 2017 से 2022 तक गुजरात के निजार निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे. वहीं वर्तमान में सुमुल डेयरी चुनाव में उच्छल सीट से दावेदारी की थी. 

होटल में रुके थे सुनील गामित

बताया जा रहा है कि गुजरात-महाराष्ट्र सीमा के पास स्थित एक होटल में सुमुल डेयरी चुनाव को लेकर सुमुल डेयरी के उम्मीदवारों के साथ रुके थे. इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया. उनके निधन से कार्यकर्ताओं में दुख की लहर फैल गई.

कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

गुजरात कांग्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पूर्व विधायक सुनील गामित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने लिखा- 'सुमूल डेयरी के निदेशक और निजार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुनीलभाई गामीत के दुखद निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है. सहकारी क्षेत्र और पशुपालकों के कल्याण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके निधन से पूरे आदिवासी समुदाय और पशुपालक परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार के सदस्यों को इस दुख को सहने की शक्ति दें. ॐ शांति. भावभीनी श्रद्धांजलि...

प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने जताया शोक

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने सुनील गामित के निधन पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा- पूर्व साथी विधायक व सुमुल डेयरी के निदेशक सुनील गामित के दुःखद निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है. परम कृपालु ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों, स्वजनों और शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें. ॐ शांति.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर: अपहरण कर मासूम की हत्या, खंडहर से शव बरामद; गोलगप्पा खिलाने का लालच देकर ले गया था किराएदार


 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat News, Congress Leader
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com