विज्ञापन

गुजरात की समुद्री सुरक्षा और मजबूत; ओखा पहुंचा कोस्ट गार्ड का अत्याधुनिक जहाज ICGS अपूर्वा

Indian Coast Guard: ICGS अपूर्वा की ओखा में तैनाती से गुजरात की समुद्री सीमा पर 24 घंटे निगरानी होगी. मछुआरों की सुरक्षा भी होगी मजबूत.

गुजरात की समुद्री सुरक्षा और मजबूत; ओखा पहुंचा कोस्ट गार्ड का अत्याधुनिक जहाज ICGS अपूर्वा
गुजरात की समुद्री सुरक्षा और मजबूत; ओखा पहुंचा कोस्ट गार्ड का अत्याधुनिक जहाज ICGS अपूर्वा

ICGS Apurva: गुजरात की तटीय सुरक्षा को नई मजबूती देते हुए भारतीय कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) का अत्याधुनिक जहाज ‘ICGS अपूर्वा' ओखा बंदरगाह पहुंच गया है. जहाज के आगमन पर ओखा में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नौसेना (Indian Navy), बीएसएफ (BSF) सहित विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ओखा में इस जहाज की तैनाती गुजरात की समुद्री सुरक्षा (Coastal Security) के लिए एक अहम और रणनीतिक कदम है. गुजरात के द्वारका से जयदीप लखनी की रिपोर्ट. 

ICGS Apurva: ओखा पोर्ट पर ICGS Apurva

ICGS Apurva: ओखा पोर्ट पर ICGS Apurva का स्वागत किया गया

आधुनिक तकनीक से लैस है ICGS अपूर्वा

ICGS अपूर्वा अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है. जहाज में नवीनतम कैमरे, हाई‑टेक रडार सिस्टम और आधुनिक संचार उपकरण लगाए गए हैं. इन उपकरणों की मदद से यह जहाज समुद्र में दूर तक निगरानी रखने में सक्षम है और किसी भी कठिन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से संचालन कर सकता है. इसकी तेज गति किसी भी मिशन को कम समय में पूरा करने में सहायक होगी.

पाकिस्तान सीमा के पास 24 घंटे कड़ी निगरानी

ओखा, पाकिस्तान की समुद्री सीमा के नजदीक स्थित होने के कारण अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. ICGS अपूर्वा की तैनाती से अब इस इलाके में 24 घंटे कड़ी निगरानी संभव हो सकेगी. समुद्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही जहाज तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर पाएगा, जिससे समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और मजबूत होगी.

मछुआरों की सुरक्षा में भी निभाएगा अहम भूमिका

ICGS अपूर्वा का दायरा सिर्फ देश की सुरक्षा तक सीमित नहीं है. यह जहाज समुद्र में काम करने वाले मछुआरों के लिए भी जीवनरक्षक साबित होगा. आपातकालीन स्थिति या किसी दुर्घटना के दौरान यह जहाज तेजी से राहत और मदद पहुंचा सकेगा. इससे मछुआरों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा.

तटीय शांति और सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

कुल मिलाकर, ICGS अपूर्वा की ओखा में तैनाती से गुजरात के समुद्री तट पर शांति, सुरक्षा और सतर्कता का स्तर और ऊंचा होगा. यह कदम भारतीय कोस्ट गार्ड की परिचालन क्षमता को मजबूत करते हुए तटीय सुरक्षा व्यवस्था को नई धार देगा.

यह भी पढ़ें : “खाद सोने‑चांदी जैसी कीमती हो गई है”; पश्चिम एशिया संघर्ष से भोपाल के किसान परेशान

यह भी पढ़ें : नक्सल-मुक्त भारत पर लोकसभा में चर्चा, 30 मार्च को होगी अहम बहस

यह भी पढ़ें : धर्मांतरण करने वाले आदिवासियों के आरक्षण पर संसद में बयान; MP में गरमाई सियासत, BJP और कांग्रेस आमने‑सामने

यह भी पढ़ें : IPL 2026: थाला के फैंस के लिए बुरी खबर; चोटिल MS धोनी पहले दो हफ्ते नहीं खेल सकते, CSK को बड़ा झटका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com