गुजरात चुनावों से पहले कांग्रेस को मिला अल्पेश ठाकोर का साथ
- ठाकोर ने राहुल गांधी से शनिवार शाम उनके आवास पर मुलाकात की.
- ठाकोर सेना के नेता ठाकुर की पिछड़ा वर्ग में जबर्दस्त अपील है.
- मुलाकात के बाद घोषणा की कि वह शीघ्र पार्टी में शामिल होंगे.
नई दिल्ली / अहमदाबाद:
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरण बनते दिख रहे हैं. गुजरात के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने ऐलान किया है कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे. अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और बाद में घोषणा की कि वह शीघ्र पार्टी में शामिल होंगे. गुजरात ओबीसी एकता मंच के संयोजक और स्थानीय ठाकोर सेना के नेता ठाकोर की पिछड़ा वर्ग में जबर्दस्त अपील है. उन्होंने राज्य में मादक पदार्थ के लत से छुटकारा दिलाने के लिये सक्रियता से काम किया है. गांधी से मुलाकात के बाद ठाकुर ने कहा, ‘राहुल गांधी 23 अक्तूबर को हमारी रैली में शामिल होने आएंगे और मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होऊंगा.’ अल्पेश ने कहा कि गुजरात में किसान कर्जदार हैं, युवा बेरोज़गार हैं और शराबबंदी के बाद भी हर साल हजारों लोगों की शराब पीने से मौत हो जाती है.
यह भी पढ़ें : 'आप' ने गुजरात चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
इससे पहले बीजेपी की चुनौती का सामना करने के लिए कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर के अलावा पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और दलित नेता जिग्नेश मेवानी को भी पार्टी से हाथ मिलाने का न्योता दिया था. कांग्रेस ने कहा कि पाटीदार आंदोलन के मुखिया हार्दिक पटेल अगर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो कांग्रेस उनकी मदद करेगी. वो चाहें तो कांग्रेस की तरफ से चुनाव में उतर सकते हैं. लेकिन हार्दिक पटेल ने कांग्रेस के साथ जाने से इनकार करते हुए उसकी पेशकश को राजनीतिक स्टंट बता दिया.
VIDEO : गुजरात के ओबीसी आंदोलन के नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल होंगे
उधर हार्दिक पटेल के दो सहयोगी- वरुण पटेल और रेशमा पटेल बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gujarat Assembly Elections