- गुजरात के गांधीनगर के छतराल GIDC फेज-4 में स्थित केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर का नोजल फटने से हादसा हुआ.
- इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हुई, जिनमें तीन झारखंड और एक राजस्थान के रहने वाले थे.
- कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट्स नामक कंपनी में रंग बनाने के काम के दौरान यह दुर्घटना घटी.
गुजरात के गांधीनगर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 4 मजदूरों की मौत हो गई. बताया गया कि बॉयरल का नोजल फटने से बड़ा हादसा हुआ. जिसके बाद फैक्ट्री में आग भी लगी. हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी. हादसे में जान गंवाने वालों मजदूरों में तीन झारखंड के रहने वाले थे, जबकि एक राजस्थान के रहने वाले थे.
मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर के पास छतराल के GIDC फेज-4 में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर का नोजल फटा. यह घटना 'कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट्स' (Kovika Dyes and Intermediats) नाम की कंपनी में हुई, जो रंग बनाने का काम करती है.
पुलिस, दमकल और FSL की टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस दुखद हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है. मारे गए लोग प्रवासी मजदूर थे, जो झारखंड और राजस्थान के रहने वाले थे.
गांधीनगर बॉयलर विस्फोट के मृतक
- विनोद कुमार (उम्र: 42 वर्ष, गोड्डा, झारखंड के रहने वाले)
- टेडा कालू देहारी (उम्र: 25 वर्ष, दुमका, झारखंड के रहने वाले)
- सिकंदर सखान देहारी (दुमका, झारखंड के रहने वाले)
- लक्ष्मण भील (राजस्थान के रहने वाले)
यह भी पढ़ें - गांधीनगर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग साइट पर गिरी क्रेन, कई मजदूर दबे, 9 को बचाया गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं