विज्ञापन

अरिजीत सिंह, नोरा फतेही और कपिल शर्मा के नाम पर 1.41 करोड़ की ठगी, आरोपी मुंबई में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

गुजरात के सूरत में बॉलीवुड कलाकारों का लाइव शो आयोजित कराने के नाम पर 1 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है. उत्राण पुलिस ने इस सिलसिले में कार्रवाई करते हुए मुंबई के अंधेरी इलाके से मुख्य आरोपी अनिंदा शील को गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था.

अरिजीत सिंह, नोरा फतेही और कपिल शर्मा के नाम पर 1.41 करोड़ की ठगी, आरोपी मुंबई में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
फिल्म कलाकारों के साथ रेड सर्किल में आरोपी.
Amit thakur

सूरत में बॉलीवुड कलाकारों के लाइव शो कराने का झांसा देकर 1 करोड़ 41 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में उत्राण पुलिस ने मुंबई के अंधेरी इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अनिंदा शील के रूप में हुई है, जो खुद को बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा बताकर लोगों का विश्वास जीत कर ठगी को अंजाम देता था. 

डीसीपी लखधीर सिंह झाला के मुताबिक, इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाले अभिषेक बोरडा ने उत्राण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में बताया गया था कि सोशल मीडिया के जरिए उनकी पहचान अनिंदा शील से हुई थी. आरोपी ने पहले मशहूर गायक अरिजीत सिंह का लाइव कॉन्सर्ट कराने का वादा किया और इसके लिए अलग-अलग किस्तों में बड़ी रकम ली. बाद में जब शो होने की कोई संभावना नहीं दिखी, तो आरोपी ने नोरा फतेही और कपिल शर्मा का लाइव इवेंट कराने का भरोसा दिया, लेकिन वह भी सिर्फ एक झांसा ही साबित हुआ. 

पुलिस जांच में खुली पोल

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके साथियों ने कलाकारों की फीस, होटल बुकिंग, ट्रैवल और अन्य आयोजन खर्चों के नाम पर शिकायतकर्ता से करोड़ों रुपये वसूले. पैसे लेने के बावजूद कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. इतना ही नहीं, रकम लौटाने के नाम पर दिए गए चेक भी बाउंस हो गए. 

सेलिब्रिटीज के साथ तस्वीरें दिखाकर देता था झांसा

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें दिखाकर लोगों को प्रभावित करता था.  वह दावा करता था कि बड़े कलाकारों के साथ उसके सीधे संबंध हैं और वह देशभर में बड़े शो आयोजित करता है. पुलिस का कहना है कि इन मामलों में सेलिब्रिटीज को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके नाम का इस्तेमाल करके लोगों को ठगा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- UP में बदमाशों का हौसला तो देखिए, सोशल मीडिया पर खुलेआम बना लिया AK-47 गैंग,  पुलिस ने ऐसे निकाली हेकड़ी

इस पूरे मामले पर सूरत शहर पुलिस डीसीपी लखधीर सिंह झाला ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद उत्राण पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सर्विलांस की मदद से आरोपी को मुंबई के अंधेरी इलाके से दबोच लिया. फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसने इस तरह से और भी लोगों या शहरों में किसी को तो अपने जाल में नहीं फसाया है. 

यह भी पढ़ें-  रिश्ता टूटने के बाद सनकी ने शादी का कार्ड बनाकर पड़ोसियों को भेजा, 500 KM दूर से लड़की के घर भेजीं 100 गाड़ियां 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fraud, Surat News, Gujarat News, Cheating
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com