प्रतीकात्मक चित्र
अहमदाबाद:
चुनाव आयोग ने संकेत दिए हैं कि गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, क्योंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल जनवरी के तीसरे सप्ताह में पूरा होने वाला है. मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) एके जोति ने कहा कि गुजरात में 50 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदाता मतदान सत्यापन पर्ची (वीवीपीएटी) प्रणाली का प्रयोग होगा. इस प्रणाली का पहली बार इस्तेमाल इस साल गोवा चुनावों में किया गया था. उन्होंने कहा कि सभी 182 सीटों के एक-एक बूथ पर मतदान सत्यापन पर्ची की गणना की जाएगी, ताकि पर्चियों की संख्या और डाले गए मतों का आपस में मिलान किया जा सके. पहली बार चुनाव आयोग गुजरात के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सर्वमहिला मतदान केंद्र शुरू करेगा. सीईसी की अध्यक्षता वाली ईसी अधिकारियों की एक टीम चुनाव तैयारियों का आकलन करने के लिए गुजरात के दौरे पर थी.
यह भी पढ़ें : गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले BJP के लिए बड़ी खुशखबरी
जोति ने चुनाव दिसंबर में होने की मीडिया में आई खबरों और कुछ नेताओं के दावे से जुड़े सवाल पर कहा, 'चुनाव दिसंबर में होंगे क्योंकि वर्तमान गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष जनवरी के तीसरे सप्ताह में खत्म हो रहा है.' उन्होंने इस बारे में कुछ कहने से मना किया कि चुनाव एक चरण में होगा या एक से अधिक में. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग गुजरात दौरे के दौरान एकत्रित इनपुट पर विचार करेगा. इस टीम में चुनाव आयुक्त ओपी रावत और सुनील अरोड़ा सहित 12 अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे.
VIDEO : मिशन गुजरात पर राहुल
उन्होंने मंगलवार को संपन्न दो-दिवसीय दौरे पर सरकारी तथा पुलिस अधिकारियों से बात की और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gujarat Assembly Polls 2017