विज्ञापन
This Article is From May 08, 2020

COVID-19: गुजरात में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7000 के पार, 29 और मौतें हुईं

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि बुधवार रात से 29 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है जिससे राज्य में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 425 हो गई है. संक्रमण के 388 नये मामलों में से अकेले 275 मामले अहमदाबाद जिले में सामने आए हैं.

COVID-19: गुजरात में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7000 के पार, 29 और मौतें हुईं
अहमदाबाद:

गुजरात में बुधवार रात से 388 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिससे बृहस्पतिवार को राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 7,013 हो गए. नए मामलों में से 275 अहमदाबाद जिले से सामने आए हैं. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि बुधवार रात से 29 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है जिससे राज्य में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 425 हो गई है. संक्रमण के 388 नये मामलों में से अकेले 275 मामले अहमदाबाद जिले में सामने आए हैं. रवि ने कहा कि साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से हुई 29 मौतों में से 23 मौतें अहमदाबाद के अस्पतालों में हुई हैं. वहीं सूरत में चार मौतें और एक एक मौत मेहसाणा और बनासकांठा में हुई हैं. गुजरात में कोरोना वायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं- संक्रमण के कुल मामले 7,013, नये मामले 388, मौतें 425, ठीक हुए मरीज 1709, ऐसे मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है 4879, अभी तक कुल 1,00,553 जांच हुई.

'वंदे भारत मिशन' के तहत विदेश में फंसे भारतीयों को लेकर केरल पहुंची पहली फ्लाइट

उधर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,783 हो गई है. इस दौरान 3,561 संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 52,952 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 15,266 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है. कोविड-19 से संक्रमित 35,902 मरीजों का इलाज चल रहा है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, " इस प्रकार, करीब 28.83 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं. " कुल मामलों में 111 विदेश नागरिक भी शामिल हैं. मंत्रालय ने बताया कि बुधवार सुबह से कुल 89 मरीजों की जान गई है . इनमें से, महाराष्ट्र में 34, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में नौ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चार-चार, राजस्थान में तीन, पंजाब और तमिलनाडु में दो-दो और दिल्ली, हरियाणा तथा ओडिशा में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat CoronaVirus Update, Coronavirus Cases In Ahemdabad, Gujarat Coronavirus Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com