गुजरात के वडोदरा शहर में नारायण भाई राजपूत एक कांग्रेसी नेता हैं.
- गुजरात के वडोदरा में खोली हैं कई दुकानें
- पार्टी की की धमकी के बाद बदला बयान
- कांग्रेस ने दी है कार्रवाई की धमकी
वडोदरा:
पीएम मोदी के पकौड़े वाले बयान से प्रभावित होकर गुजरात के वडोदरा शहर में एक कांग्रेस कार्यकर्ता नारायण भाई राजपूत ने अपने पकौड़े वाली दुकान खोल ली और फिर धीरे-धीरे उसका इतना बिजनेस इतना बढ़ गया कि अब आसपास उसकी 30 से 35 दुकानें हो गई हैं. लेकिन अब नारायण भाई राजपूत के लिये यही बिजनेस कांग्रेस के लिये सरदर्द बन गया है. मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को जब यह पता चला कि उन्हीं के एक नेता की वजह से प्रधानमंत्री का भाषण इतना हिट हो रहा है तो पार्टी की ओर से नारायण भाई को कड़ी फटकार लगाई है और कहा गया कि अगर उन्होंने बयान नहीं बदला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं इसके बाद अब नारायणा भाई का कहना है कि वह मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद पकोड़े बेच रहे हैं यह प्रधानमंत्री की विफलता है.
हार्दिक का पीएम मोदी पर 'तंज', एक 'चायवाला' ही युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह दे सकता है
जेटली के बजट को ट्विटर यूजर्स ने बताया 'पकौड़ा बजट', लोगों ने ऐसे किया Troll
आपको बता दें कि गुजरात के वडोदरा शहर में नारायण भाई राजपूत जो कि एक कांग्रेसी नेता हैं. वह सयाजीराव युनिवर्सिटी में एनएसयूआई की तरफ से जनरल सेक्रेटरी का चुनाव जीत चुके हैं. वह वडोदरा में कांग्रेस के बड़े नेता हैं.
ग्राउंड रिपोर्ट: पकौड़ा तलने वाले क्या इसे रोजगार मानते हैं?
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि अगर कोर्ई शख्स पकोड़े बेचकर कुछ कमाता है तो क्या उसे रोजगार नहीं माना जाएगा. इस पर कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष और सोशल मीडिया में जमकर आलोचना की थी. पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था कि अगर पकौड़े बेचना रोजगार है तो भीख मांगना क्या है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Congress Worker Opens Pakoda Shop Becomes Headache For Congress In Gujarat, PM Modi On Pakoda Shop