- दुर्लभ एशियाई शेरों के लिए एकमात्र प्राकृतिक आवास है गिर अभ्यारण
- सीसीटीवी में दिखे 12 शेर
- गनींमत रही ये सभी शेर बिना किसी को नुकशान पहुंचाऐ वापस चले गये .
जरा सोचिए रात को आप अपने घर से किसी काम से बाहर निकलें और आपका सामना एक दो नही पूरे 12 शेरों से हो जाए. दरअसल गुजरात में प्रसिद्ध गिर अभयारण्य के पास रहने वाले सौराष्ट्र में ग्रामीणों ने मंगलवार की रात अपने पड़ोस में 12 शेरों को देखा है. स्थानीय दुकानों में लगे सुरक्षा कैमरे के माध्यम से रात के समय इन 12 शेरों को घूमते हुए देखा गया.
वन अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव पार्क के पश्चिम ज़ोन से 15 किलोमीटर दूर,अमरेली जिले के रामपुर गांव में सभी शेर शायद शिकार के रूप में मवेशियों की तलाश में निकले होंगे.
यह भी पढे़ं : गांव में घुसकर शेर ने 3 बछड़ों का किया शिकार, घोड़े ने पैरों से प्रहार कर जंगल के राजा को खदेड़ा
गनीमत रही ये सभी शेर बिना किसी को नुकसान पहुंचाये वापस चले गये .
VIDEO : जब हाइवे पर आ गया शेर का पूरा परिवार
यह विशाल 1,400 वर्ग किलोमीटर वाला गिर वन्य अभयारण दुर्लभ एशियाई शेरों के लिए एकमात्र प्राकृतिक आवास है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं