विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

गांधीनगर में बोले अमित शाह, कहा- गुजरात में हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया कि पार्टी गुजरात में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ेगी.

गांधीनगर में बोले अमित शाह, कहा- गुजरात में हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे
गांधीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
गांधीनगर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया कि पार्टी गुजरात में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ेगी. उन्होंने 182 सदस्यीय विधानसभा में 150 सीट से अधिक सीट पाने का लक्ष्य निर्धारित किया. 

पार्टी अध्यक्ष ने गांधीनगर में गुजरात गौरव महासम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "हम तीन-चौथाई बहुमत से चुनाव जीतना चाहते हैं. जब मोदी मुख्यमंत्री थे, हमने 127 सीटों पर जीत दर्ज की थी. अब जब वह प्रधानमंत्री बन गए हैं, तो यह आंकड़ा काफी छोटा लग रहा है."

पढ़ें: मुझे जेल में डालने के लिए कैसी-कैसी साजिशें नहीं की गईं : पीएम मोदी, 10 खास बातें

अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा राहुल ने अपने अमेठी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है और वह प्रश्न उठा रहें हैं कि भाजपा ने गुजरात का कैसा विकास किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी में एक क्लेक्ट्रेट ऑफिस बनाने में नाकाम रहे और वह गुजरात में हमारे काम पर अंगुली उठा रहे हैं. विकास विरोधी कांग्रेस का आने वाले चुनाव में राज्य से जड़ से सफाया हो जाएगा.

पढ़ें: कांग्रेस पर पीएम मोदी का तंज, कहा- जब-जब गुजरात का चुनाव आता है, उन्हें बुखार आता है

उन्होंने मोदी की महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना पर निशाना साधने वालों को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि वे लोग बुलेट ट्रेन का मजाक उड़ा रहे हैं लेकिन गुजरात के लोग विकास से प्यार करते हैं. मोदी का गुजरात मॉडल विकास को परिभाषित करता है.  

VIDEO: भाजपा चुनौती देती है कि विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़े कांग्रेस- पीएम मोदी
इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने गुजरात सरकार द्वारा किसानों को 3 लाख के ऋण पर एक प्रतिशत ब्याज की छूट देने की घोषणा की.

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com