विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2019

गुजरात: कांग्रेस में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं अल्पेश ठाकोर, BJP ने दिया पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण

गुजरात के कांग्रेस विधायक और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर (Alpesh thakor) ने सोमवार को दावा किया कि उनके समुदाय के लोग और समर्थक ‘ठगा’ हुआ और ‘उपेक्षित’महसूस कर रहे हैं.

गुजरात: कांग्रेस में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं अल्पेश ठाकोर, BJP ने दिया पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण
ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर (फाइल फोटो).
  • कांग्रेस में उपेक्षित ‘महसूस’ कर रहे हैं अल्पेश ठाकोर
  • उनका दावा है कि उनके समुदाय के लोग 'ठगा' हुआ महसूस कर रहे हैं
  • बीजेपी ने दिया पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण
अहमदाबाद:

गुजरात के कांग्रेस विधायक और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर (Alpesh thakor) ने सोमवार को दावा किया कि उनके समुदाय के लोग और समर्थक ‘ठगा' हुआ और ‘उपेक्षित'महसूस कर रहे हैं. उनके बयान को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी विपक्षी दल के प्रदेश नेतृत्व की आलोचना के तौर पर देखा जा रहा है. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि गुजरात में पार्टी मामलों की कमान ‘कुछ कमजोर नेताओं' के पास है. उन्होंने परोक्ष रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा का हवाला दिया. अल्पेश ठाकोर (Alpesh thakor) की आलोचनात्मक टिप्पणी पर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस में नाराज विधायकों का सत्तारूढ़ दल में शामिल होने के लिए स्वागत है. प्रदेश पार्टी नेतृत्व को खुली चुनौती देते हुए ठाकोर ने कहा कि वह अब ‘समझदार व्यक्ति'की तरह राजनीति करेंगे क्योंकि गुजरात के पार्टी के कुछ नेता उनको और ठाकोर समुदाय को ‘दबाने' का प्रयास कर रहे हैं. 

आखिर बिहार में कांग्रेस पार्टी को क्यों नहीं चाहिए अल्पेश ठाकोर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी ने ठाकोर की टिप्पणी को तवज्जो नहीं दी, जबकि गुजरात भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी निकट भविष्य में कई धड़े में टूट जाएगी. ठाकोर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरे समुदाय की उपेक्षा की जा रही है. पार्टी में मेरे समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा. राज्य में घटित होने वाली हर बुरी चीज के लिए हमें दोषी ठहराया जा रहा.' 

संगठन ने लगाए भड़काऊ पोस्टर, कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर का सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ देने की घोषणा

अल्पेश ठाकोर (Alpesh thakor) ने यहां मीडिया कर्मियों से कहा, ‘अगर मेरे लोगों को कुछ नहीं मिला तो मैं चुप नहीं बैठने वाला या विधायक पद पर नहीं बना रहूंगा.' 

VIDEO: प्रवासियों पर राजनीति गरमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alpesh Thakor, Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com