विज्ञापन

'भूत' ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, 34 साल से कर रहा था पीछा, गुजरात में 1992 से कुएं में दफन राज ऐसे खुला

Ahmedabad Murder Case: साल 1992 में आरोपी ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था. हालांकि दशकों तक यह राज दफन रहा. लेकिन 34 साल बाद आरोपी के परिवार 'भूत के साये' के भ्रम से परेशान हो गया और ओझा-तांत्रिक के पास पहुंच गया. जिससे इस हत्या का राज खुल गया.

'भूत' ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, 34 साल से कर रहा था पीछा, गुजरात में 1992 से कुएं में दफन राज ऐसे खुला
(फाइल फोटो)

Gujarat Murder Case: गुजरात के अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 34 साल पुराने एक अनसुलझे हत्याकांड की गुत्थी को बेहद चौंकाने वाले और फिल्मी अंदाज में सुलझा लिया है. साल 1992 में हुई इस हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को अपने ही घर के अंदर बने एक कुएं में फेंक दिया था. दशकों तक यह राज दफन रहा, लेकिन हाल ही में आरोपी के परिवार में शुरू हुए मानसिक तनाव और डर ने इस मामले को फिर से जिंदा कर दिया.

तंत्र-मंत्र के चक्कर में उलझा आरोपी परिवार

बताया जा रहा है कि आरोपी के परिजन मृतक के 'साये' या बार-बार होने वाले मतिभ्रम (Hallucinations) से बुरी तरह डर गए थे. इसी डर से मुक्ति पाने के लिए जब परिवार ने तंत्र-मंत्र और ओझा-तांत्रिकों का सहारा लिया, तो बातचीत के दौरान इस दफन अपराध की भनक पुलिस तक पहुंच गई.

34 साल से कुएं में दफन था राज

क्राइम ब्रांच ने इस असामान्य इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वटवा इलाके के कुतुंब नगर चौक स्थित उस मकान की पहचान की. पुलिस की मौजूदगी में वर्तमान में कुएं की खुदाई और नरकंकाल को बाहर निकालने (Exhumation) की प्रक्रिया चल रही है. फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर मौजूद है ताकि बरामद हड्डियों के जरिए कानूनी सबूत पुख्ता किए जा सकें.

यह मामला जांच की दुनिया में एक मिसाल बन गया है, जहां तीन दशक पुराने अपराध का अंत किसी तकनीकी सुराग से नहीं, बल्कि अपराधी के परिवार में पैदा हुए मनोवैज्ञानिक खौफ और अपराधबोध के कारण हुआ. इलाके में इस घटना को लेकर भारी भीड़ जमा है और पुलिस जांच जारी है.

ये भी पढ़ें; Ghaziabad News: आग की ऊंची लपटें, मिनटों में खाक हुए 6-7 फ्लैट, गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसायटी में भयानक आग, भागे लोग

ये भी पढ़ें; चाचा-भतीजे का अंतर-राज्यीय गैंग: ई-रिक्शा, बस और ऑटो में महिलाओं से करवाते थे चोरी, 11 आरोपी गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com