मलयालम फिल्म L2 एम्पुरान के कुछ सीन्य को लेकर विवाद (Malayalam movie L2 Empuraan) खड़ा हो गया. जिसके बाद इस फिल्म में 17 कट लगाए जाएंगे. फिल्म में 2002 के गुजरात दंगों (Gujarat Riots) से जुड़े कुछ सीन हैं, जिनको अब एडिट किया जाएगा. फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने इस बात की पुष्टि की है. फिल्म का न्यू वर्जन अगले हफते सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, फिल्म में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दंगों को दिखाने वाले कुछ सीन काटे जाएंगे. इसके साथ ही फिल्म के खलनायक बाबा बजरंगी का नाम भी बदला जाएगा. इसके साथ ही कुछ डायलॉग्स को भी म्यूट किया जाएगा.
फिल्म L2 एम्पुरान में लगेंगे 17 कट
फिल्म मेकर गोकुलम गोपालन ने पहले कहा था कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिल गई है. फिल्म में 17 सीन इसलिए हटाए जा रहे हैं, ताकि लोगों के एक वर्ग की भावनाओं को ठेस न पहुंचे. एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने कथित तौर पर कट लगाने पर सहमति जताई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुजरात दंगों से जुड़े 17 सीट हटेंगे
मोहनलाल की यह फिल्म लूसिफ़र ट्रायोलॉजी की दूसरी फ़िल्म है. रिलीज़ के दो दिनों के भीतर ही 86 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली मलयालम फ़िल्म बन गई है. हालांकि इस फ़िल्म को लेकर राजनीतिक विवाद देखने को मिला है. बीजेपी की तरफ से इसे लेकर कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं किया गया है. लेकिन राज्य पार्टी प्रमुख राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि वे इस फिल्म से निराश हैं और इसे नहीं देखेंगे.
एक्शन-थ्रिलर फिल्म है एल2: एम्पुरान
एल2: एम्पुरान एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और आशीर्वाद सिनेमा ने संयुक्त रूप से किया है. यह फिल्म 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब एडिटेड वर्जन दो हफ्ते बाद सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में पृथ्वीराज, मोहनलाल के साथ इंद्रजीत सुकुमारन, टोविनो थॉमस, मंजू वारियर, सानिया इयप्पन, साईकुमार, बैजू संतोष, फाजिल और सचिन खेडेकर भी अहम भूमिकाओं में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं