विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2017

मिशन गुजरात पर टीम बीजेपी, पीएम मोदी के साथ 50 मंत्री प्रचार के लिए उतरेंगे चुनावी मैदान में

गुजरात विधानसभा के लिए नौ दिसम्बर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में 1703 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होना है.

मिशन गुजरात पर टीम बीजेपी, पीएम मोदी के साथ 50 मंत्री प्रचार के लिए उतरेंगे चुनावी मैदान में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: गुजरात चुनाव के पहले चरण की वोटिंग नौ दिसंबर को होनी है और चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. पीएम नरेंद्र मोदी, 50 मंत्री समेत कई वरिष्‍ठ नेता 26 नवंबर से प्रचार अभियान शुरू करेंगे. 

बीजेपी के नेता और मंत्री 26 और 27 नवंबर को पूरे राज्य में जनसभाएं और जनसंपर्क करेंगे. गुजरात चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है और मैदान में स्टार प्रचारकों की फौज खड़ी कर दी है. 

हार्दिक पटेल बोले, पाटीदारों को बांटने के लिए बीजेपी ने बनाया 200 करोड़ रुपये का फंड : 10 खास बातें

पीएम मोदी 27 नवंबर से गुजरात में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे. 27 को पीएम मोदी भुज, जसदण, अमरेली, सूरत में रैली करेंगे. 29 नवंबर को मोरबी, सोमनाथ, भावनगर और नवसारी में पीएम की जनसभाएं हैं. प्रधानमंत्री गुजरात में चुनाव से पहले 32 से 35 रैलियां कर सकते हैं.

इस बीच राहुल गांधी भी शुक्रवार से दो दिन के चुनावी दौरे पर गुजरात पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को वह पोरबंदर और अहमदाबाद में रैलियां करेंगे. शनिवार को राहुल के गांधीनगर, अरावली, महिसागर और दाहोद में कई कार्यक्रम हैं. 

गुजरात विधानसभा के लिए नौ दिसम्बर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में 1703 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होना है. अधिकांशत: सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 19 जिले में प्रथम चरण में चुनाव हो रहा है.

VIDEO: 70 की लिस्ट में बीजेपी के मौजूदा विधायकों को मिला मौका

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी बी स्वैन ने बताया कि इन उम्मीदवारों में से 788 निर्दलीय, 523 भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवार हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Gujrat Election Campaign, Gujrat Election 2017, 27 November, BJP, Congress, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com