विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2017

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी के आरोपों पर अहमद पटेल ने दिया यह जवाब, जानें पूरा मामला

सूरत में बुधवार को दो कथित आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल पर गंभीर आरोप लगाए.

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी के आरोपों पर अहमद पटेल ने दिया यह जवाब, जानें पूरा मामला
कांग्रेस नेता अहमद पटेल की फाइल तस्वीर
  • सीएम विजय रुपाणी ने कांग्रेस के नेता अहमद पटेल को घेरा
  • सूरत से पकड़े गए दो आतंकवादियों का मुद्दा उठाया
  • अपनी नाकामयाबी छुपाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं रुपाणी : कांग्रेस
अहमदाबाद: गुजरात के सूरत में बुधवार को दो कथित आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल पर गंभीर आरोप लगाए. इससे राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नया सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है. राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि इसमें से एक कथित आतंकी उस अस्पताल में काम करता था, जिससे अहमद पटेल जुड़े रहे हैं. बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मांग की है कि वो अहमद पटेल से इस्तीफा लें. अहमद पटेल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बीजेपी से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति न करने को कहा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आतंकवाद से लड़ते वक्त गुजरात के शांतिप्रिय लोगों को न बांटें.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने कहा, गुजरात में वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश है ओपिनियन पोल

वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता पर लगे आरोपों का जवाव देते हुए इसे बेबुनियाद करार दिया है. कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार करते हुए कहा कि अहमद पटेल ने अस्पताल से साल 2014 में इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद वो किसी भी तरह अस्पताल से नहीं जुड़े रहे हैं. ऐसे में अगर कोई शख़्स किसी आरोप में पकड़ा जाता है, तो साल 2014 के अस्पताल के ट्रस्टी को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है.

VIDEO : विजय रुपाणी के आरोपों को अहमद पटेल ने किए खारिज
जैसे ही सीएम रुपानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की उसके तुरंत बाद कांग्रेस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सीएम अपनी नाकामयाबी छुपाने के लिए इस तरह के आरोप लगे रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmed Patel, Vijay Rupani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com