विज्ञापन

Video: केप वर्डे का वह 'चमत्कारिक गोल', जिसने पलट दी बाजी, मेसी का जादू भी एक पल के लिए थम गया था

Cape Verde against Argentina in FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना केप वर्डे के खिलाफ उलटफेर से बाल-बाल बच गया. मियामी स्टेडियम में रोमांच से भरपूर मुकाबले में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली है.

Video: केप वर्डे का वह 'चमत्कारिक गोल', जिसने पलट दी बाजी, मेसी का जादू भी एक पल के लिए थम गया था
Video of Sidny Lopes Cabral Goal Vs Argentina in FIFA World Cup 2026

Who is Sidny Lopes Cabral : सिडनी लोपेस कैब्राल ने बॉक्स के किनारे से एक शानदार गोल करके मैच को 2-2 से बराबर कर दिया था जिसने अर्जेटीना की नींद उड़ा दी थी. उन्होंने गेंद को घुमाते हुए दूर वाले ऊपरी कोने में पहुंचाया. यह एक चमत्कारिक गोल था. जिसने इस मैच के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया था. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना केप वर्डे के खिलाफ उलटफेर से बाल-बाल बच गया. मियामी स्टेडियम में रोमांच से भरपूर मुकाबले में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली है. केप वर्डे ने पूरे मुकाबले में अर्जेंटीना के ऊपर दबाव बनाए रखा और मैच का नतीजा अतिरिक्त समय में जाकर निकल सका. निर्धारित 90 मिनट में स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा। हालांकि, अतिरिक्त समय में डिने बोर्गस अपना ही गोल (आत्मघाती गोल) कर बैठे, जिसके चलते पहली बार विश्व कप में शामिल हुई काबो वर्डे के यादगार सफर पर विराम लग गया. 

सिडनी लोपेस कैब्राल के चमत्कारिक गोल ने पलट दी थी बाजी

केप वर्डे के लिए 103वें मिनट में सिडनी लोप्स काब्रेल ने शानदार गोल दागा और स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया. केप वर्डे के बेहतरीन खेल को देखकर अर्जेंटीना पर उलटफेर का खतरा मंडरा रहा था. मैच का नतीजा निकालने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय लिया गया. मैच के 111वें मिनट में कॉर्नर पर मिले मौके पर मेसी ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन केप वर्डे के डिने बोर्गस बचाव करने की कोशिश में अपना ही गोल कर बैठे. केप वर्डे ने इसके बाद गोल करने के दो और प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी, मैच की आखिरी सीटी बजने के साथ ही केप वर्डे के खिलाड़ी भावुक भी नजर आए.

कौन है सिडनी लोपेस कैब्राल

23 साल के ये खिलाड़ी डच मूल के उन लोगों में से एक हैं जो इस द्वीपीय देश के लिए खेलते हैं. उनका जन्म रॉटरडैम में हुआ था और उन्होंने FC ट्वेंटे और फिर स्वीडिश क्लब हेलसिंगबोर्ग की यूथ एकेडमी में ट्रेनिंग ली, जिसके बाद वे जर्मनी के क्लब विक्टोरिया कोलन में शामिल हो गए. सिडनी लोपेस ने 2025-26 सीज़न में बेनफिका के लिए खेला, लेकिन पूरे सीजन में सिर्फ आठ मैच खेले. अब वह तुर्की सुपर लीग की टीम ट्रैबज़ोनस्पोर में ट्रांसफ़र हो गए हैं. लोपेस कैब्राल 2023 से नेशनल टीम के लिए खेल रहे हैं और यह उनके करियर का चौथा इंटरनेशनल गोल था.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की काबो वर्डे के खिलाफ रोमाांचक जीत, मेसी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा दूसरा T20, भारत में FREE में कैसे देख पाएंगे Live मैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com