CR-7 क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दुनिया भर में और भारतीय क्रिकेट टीम में भी एक से बढ़कर एक दीवाने हैं. दुनिया भर में 1 बिलियन यानी 100 करोड़ मतलब दुनिया में हर 8 में से एक शख़्स रोनाल्डो को सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करता है. ये संख्या पूरे यूरोप की तकरीबन 75 करोड़ की आबादी से कहीं बढ़कर है.
रोनाल्डो की बहन पॉप सिंगर कैटिया अवेरो ने संकेत दिया है कि ये फ़ुटबॉल के GOAT रोनाल्डो का ‘लास्ट डांस' हो सकता है. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के मेज़बान देश अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा से लेकर भारत सहित दुनिया भर में फ़ैन्स आज रोनाल्डो और उनकी पुर्तगाल टीम की जीत का जश्न मना रहे हैं. रोनाल्डो के ये फ़ैन्स ज़रूर चाहेंगे कि CR-7 वर्ल्ड कप की ट्रॉफ़ी के साथ ही फ़ुटबॉल को अलविदा कहें.
भारतीय क्रिकेट टीम में रोनाल्डो के कितने दीवाने
भारतीय क्रिकेट टीम में ही रोनाल्डो के इतने दीवाने हैं कि उनके फ़ैन्स की एक अलग-सी टीम बनाई जा सकती है.
विराट कोहली: किंग कोहली के फ़ैन्स मानते हैं कि विराट ही रोनाल्डो के सबसे बड़े दीवाने हैं. 2022 वर्ल्ड कप में पुर्गगाल के बाहर होने पर "Greatest of all time" वाला पोस्ट लिखा. कोहली ने चार साल पहले कहा था कि रोनाल्डो की गेम की भूख ("drive separates him from everyone else") उन्हें सबसे जुदा करती है.
पांच बार चैंपियंस लीग और बार बार बैलन डिओर का ख़िताब जीतने वाले रोनाल्डो बस वर्ल्ड कप की ट्रॉफ़ी ही अपने नाम नहीं कर पाए हैं. रोनाल्डो के फ़ैंस का सबसे बड़ा दर्द भी यही है.
श्रेयस अय्यर: टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर ने मेसी और रोनाल्डो के बीच चुनने को कहे जाने पर उन्होंने रोनाल्डो को पिक किया था. कप्तान श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में ज़रूर रोनाल्डो के गोल और पुर्तगाल की जीत से प्रेरणा ले रहे होंगे.
सूर्यकुमार यादव: टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान SKY अक्सर फ़ॉर्म और क्लास के बारे में अपनी राय देते रहे हैं. सूर्या भी रोनाल्डो के बड़े फ़ैन बताये जाते हैं. क्रोएशिया के ख़िलाफ़ पेनल्टी के ज़रिये रोनाल्डो का गोल को देखकर वो आज फिर से कह सकते हैं, "क्लास इज़ परमानेंट-Class is PERMANENT." SKY आज फिर गदगद होंगे.
हार्दिक पांड्या: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या रोनाल्डो के बड़े प्रशंसक बताये जाते हैं. उन्हें रोनाल्डो के नाम/ नंबर की जर्सी पहने और उनके स्टाइल को अपनाते सोशल मीडिया पर देखा गया है.
मो. सिराज: क्रिकेट के मैदान पर विकेट लेने के बाद सिराज का SIUU सेलिब्रेशन इस बात का सबूत है कि हैदराबादी क्रिकेट स्टार में पुर्तगाल के कप्तान को लेकर किस कदर दीवानगी है.
युवराज सिंह: पूर्व क्रिकेटर और भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर युवराज सिंह का रोनाल्डो-प्रेम जगजाहिर है. रोनाल्डो की वजह से ही युवी पुर्तगाल को ख़िताब का मज़बूत दावेदार मानते रहे हैं. क्रोएशिया के ख़िलाफ़ रोनाल्डो के गोल ने युवी की उम्मीदें भी ज़रूर बढ़ा दी होंगी.
केएल राहुल: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर केएल राहुल रोनाल्डो और आर्सेनल के बड़े मुरीद बताये जाते हैं. ये कहानी मशहूर है कि राहुल बचपन में एक फुटबॉलर ही बनना चाहते थे. ये भी कहा जाता है कि रोनाल्डो से उन्हें बहुत प्रेरणा मिलती है.
सौरव गांगुली: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का फ़ुटबॉल प्रेम जगजाहिर है. वो अक्सर फ़ुटबॉल खेलते भी देखे जाते हैं. कोलकाता के दादा मैन-यू से लेकर मोहन बागान फ़ुटबॉल टीम के लिए अपनी दीवानगी ज़ाहिर करने में संकोच नहीं करते. गांगुली वर्ल्ड चैंपियन अर्जेन्टीनी कप्तान डिएगो मैराडोना और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बड़े फ़ैन बताये जाते हैं.
देवदत्त पडिक्कल, पृथ्वी शॉ और नीतीश रेड्डी: रोनाल्डो के चाहनेवालों की बेइंतहा लंबी लिस्ट में देवदत्त पडिक्कल और पृथ्वी शॉ जैसे स्टार्स के नाम भी शामिल हैं. पृथ्वी शॉ 41 साल के रोनाल्डो की फ़िटनेस के कायल हैं तो नीतिश कुमार रेड्डी खुलकर कहते हैं कि रोनाल्डो उनके ‘आइडल', आदर्श हैं.
2006 से लेकर 2026 तक 6 वर्ल्ड कप खेलते हुए रोनाल्डो सभी वर्ल्ड कप में गोल बनाने का रिकॉर्ड बनाते हुए गोलमशीन साबित हुए हैं. रोनाल्डो के नाम दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल में सबसे ज़्यादा 146 गोल हैं. वर्ल्ड कप में भी वो पेले से सिर्फ़ 1 गोल कम यानी 11 गोल कर चुके हैं. इस बार अगर वो अपनी टीम पुर्तगाल के लिए वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी जीत जाते हैं तो उनके नाम के आगे GOAT का परमानेंट मुहर भी लगना तय है.
यह भी पढ़ें: क्यों फ्लॉप हो रहे संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी का दवाब या कोई तकनीकि खामी? पूर्व स्टार ने बताया
यह भी पढ़ें: गोलकीपर है या दीवार, उनाई सिमोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 36 साल पुराना कीर्तिमान हुआ ध्वस्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं