अर्जेंटीना के करिश्माई फॉरवर्ड लियोनेल मेसी की दमदार हैट्रिक से एफसी बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के 28वें दौर के मुकाबले में रियल बेतिस को 4-1 से करारी शिकस्त दी. रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के बाद तालिका में शीर्ष पर मौजूद बार्सिलोना ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. उसके कुल 66 अंक हैं जबकि दूसरे पायदान पर काबिज एटलेटिको डी मेड्रिड के 56 अंक हैं. बेतिस 39 अंकों के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है. बर्सिलोना के लिए मैच की शुरुआत दमदार रही. 17वें मिनट में मेहमान टीम को फ्री-किक मिली जिसे मेसी ने गोल में बदलने में काई गलती नहीं की.
Lionel Messi on Real Betis fans' standing ovation: "I'm really grateful for the way the fans responded. I honestly don't remember an ovation like that [from rival fans]." pic.twitter.com/X9eSLZPOBq
— Squawka News (@SquawkaNews) March 18, 2019
मैच में एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि बेतिस मुकाबला जीत सकती है. मेहमान टीम ने गेंद पर नियंत्रण बनाते हुए अपना स्वाभाविक खेल खेला. मेसी ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में मैच का अपना दूसरा गोल दागा. दूसरा हाफ भी बार्सिलोना के नाम रहा और मेजबान टीम केवल एक गोल ही कर पाई.t
यह भी पढ़ें: अब भारत करेगा अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी
स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने 63वें मिनट में बार्सिलोना के लिए अपने करियर का 128वां गोल करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया. लोरेन मोरोन ने मेजबान टीम के लिए एकमात्र गोल 82वें मिनट में दागा.
VIDEO: काफी समय पहले भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत और रानी ने एनडीटीवी से बात की थी.
मेसी टीम की जीत सुनिश्चित करने के बाद भी नहीं रुके. उन्होंने 85वें मिनट में गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं