विज्ञापन

'4 करोड़ 70 लाख लोगों ने गोल किया' स्पेन को विश्व विजेता बनाने के बाद फेरान टोरेस हुए इमोशनल

स्पेन ने रविवार देर रात 16 साल के लंबे इंतजार के बाद फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. स्पेन की जीत के हीरो फेरान टोरेस रहे, जिन्होंने एक्ट्रा टाइम में गोल किया.

'4 करोड़ 70 लाख लोगों  ने गोल किया' स्पेन को विश्व विजेता बनाने के बाद फेरान टोरेस हुए इमोशनल
Spain Ferran Torres Statement

फेरान टोरेस का अर्जेंटीना के खिलाफ एक्ट्रा टाइम में किया गया गोल, ना सिर्फ उनके फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला गोल रहा ब्लकि उनके करियर का सबसे यादगार गोल भी रहा. इस गोल ने स्पेन को दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना दिया. स्पेन 2010 के बाद दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी है. स्पेन ने मैच में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा. आलम यह था कि अर्जेंटीना पहले हाफ में स्पेन के खिलाफ कोई गोल अटेम्प्ट ही नहीं कर पाई. एक्ट्रा टाइम में टोरेस ने अपने बाएं पैर से शॉट मारकर गेंद को क्रॉसबार के ठीक नीचे नेट के अंदर पहुंचा दिया.

स्पेन की जीत के बाद टोरेस ने अपने गोल को लेकर कहा,"यह 47 मिलियन लोगों का किया हुआ गोल था." टोरेस ने स्पेन की आबादी की जिक्र किया. भले ही उन्होंने खुद यह गोल नहीं किया - लेकिन निश्चित रूप से यह उनके लिए ही था. यह स्पेन का दूसरा खिताब है. यह ट्रॉफी 2010 में जीते गए खिताब के साथ जुड़ गई. और इस प्रदर्शन के बाद, इसमें कोई सवाल ही नहीं है कि दुनिया का बादशाह कौन है. 

स्पेन ने टूर्नामेंट के आठ मैचों में सिर्फ़ एक गोल खाया, जो किसी चैंपियन द्वारा सबसे कम गोल खाने का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड है. और इस खिताब के साथ-साथ 2023 में स्पेन की महिला टीम द्वारा जीता गया वर्ल्ड कप, इस यूरोपीय देश को एक ही समय में पुरुषों और महिलाओं दोनों के खिताब जीतने वाला पहला देश बनाता है.

वहीं इस हार के साथ ही मेसी का लगातार दो बार विश्व कप जीतने का सपना टूट गया. मेसी ने काफी समय तक अपनी भावनाओं पर काबू रखा, लेकिन मेडल लेते समय उनकी आंखों में आंसू झलक आए, जिससे दुनिया भर में उनके फैंस का दिल टूट गया. मुकाबले के बाद मेसी ने कहा,"मुझे दुख हो रहा है." उन्होंने कहा,"सच कहूं तो, वे हमसे बेहतर खेले."

स्कोर से पता चलता है कि मैच कांटे का था, लेकिन खेल पर सिर्फ़ एक ही टीम का दबदबा रहा- स्पेन का. 

एक्ट्रा टाइम में 0-1 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना बराबरी के लिए बेताब रही.  एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में अपना पहला शॉट लेने से पहले ही स्पेन ने गोल पर 20 शॉट ले लिए थे. खेल के पहले 10 कॉर्नर किक में से नौ स्पेन को मिले. हालांकि, अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज गोलपोस्ट के सामने किसी दीवार की तरह खड़े रहे. उन्होंने वर्ल्ड कप फ़ाइनल के रिकॉर्ड 12 सेव किए. 

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 Prize Money: वर्ल्ड चैंपियन स्पेन पर हुई पैसों की बारिश, अर्जेंटीना को भी मिली मोटी रकम, जानें किसे मिला कितना

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 Award Winners List: एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट तो रोड्री को मिली गोल्डन बॉल, देखें पूरी लिस्ट किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Football, Spain, Argentina, 2026 FIFA World Cup, Ferran Torres Garcia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com