विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2019

रेप का आरोप लगाने वाली महिला की अंतरंग तस्वीरें पोस्ट करके फंसे फुटबॉल स्‍टार नेमार

रेप का आरोप लगाने वाली महिला की अंतरंग तस्वीरें पोस्ट करके फंसे फुटबॉल स्‍टार नेमार
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार रियो डी जेनेरिया पुलिस स्टेशन के बाहर प्रेस से बात करते हुए
  • पेरिस के एक होटल में रेप करने का लगा है आरोप
  • साओ पाउलो पुलिस कर रही है दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जांच
  • नेमार ने संबंधित महिला की अंतरंग तस्वीरें कर दी हैं सार्वजनिक
रियो डी जेनेरिया:

Neymar: ब्राजील के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार (Neymar) इन दिनों रेप के आरोप का सामना कर रहे हैं. उन पर पेरिस के एक होटल में एक महिला के साथ रेप का आरोप लगा है. रिपोर्ट पिछले महीने दर्ज की गई थी, और साओ पाउलो पुलिस इसी रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. हालांकि नेमार (Neymar) खुद पर लगे इन आरोपों से लगातार इंकार करते रहे हैं, लेकिन वह एक के बाद एक कुछ ऐसी गलतियां करते जा रहे हैं कि उन पर शक गहराता जा रहा है. इसी कड़ी में नेमार ने रेप का आरोप लगाने वाली महिला की अंतरंग तस्वीरें पोस्ट कर दीं. इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण नेमार (Neymar) को अपना बयान दर्ज कराने के लिये रियो डि जनेरियो (Rio de Janeiro) पुलिस स्टेशन जाना पड़ा है.

रेप  का आरोप झेल रहे अपने स्‍टार खिलाड़ी के बारे में बोले कोच- मैं नेमार को जज नहीं करूंगा

पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या नेमार (Neymar) ने इस तरह की तस्वीरें सार्वजनिक करके कानून का उल्लंघन किया है या नहीं. यह स्टार फुटबॉलर खुद का बचाव करने के प्रयास में पुलिस स्टेशन गया. वह व्हील चेयर पर बैठे थे क्योंकि उनका टखना चोटिल है जिसके कारण वह कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे.

इससे पहले नेमार (Neymar) पर लगे रेप के आरोप पर उनके पिता ने कहा था कि यह उनके बेटे को धमाकने की साजिश है. वहीं ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच टिटे (Tite) ने कहा था कि वह अपने स्टार फुटबॉलर पर कोई टिप्पणी कर उन्हें जज करने की कोशिश नहीं करेंगे. अपने पिता और कोच का समर्थन मिलने के साथ ही नेमार के प्रशंसक भी उनके साथ एकजुटता से खड़े हुए हैं. इस समर्थन के लिए पुलिस के पास बयान दर्ज कराने के बाद नेमार ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया. (इनपुटः IANS)

Video: कश्मीर में तेजी से बढ़ रहा है फुटबॉल का जुनून

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Football, Neymar Da Silva Santos Junior, Brazil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com