फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार देर रात क्रिस्टियानो रोनाल्डोएक्शन में दिखेंगे. जंहा सुबह लियोनल मेस्सी की हैट्रिक से फैंस के दिन की शुरुआत हुई, वहीं फैंस उम्मीद करेंगे कि रात में वह रोनाल्डो का जादू देखें. पुर्तगाल और डी आर कंगो ग्रुप के में हैं और यह इस ग्रुप का पहला मुकाबला होगा. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह छठा विश्व कप है और 41 बरस के इस दिग्गज पर सभी की नजरें होंगी.
फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड पहले मैच में दो दो गोल कर चुके हैं जबकि अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी ने हैट्रिक लगाकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. रोनाल्डो भी छह विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बनना चाहेंगे. मेस्सी का भी यह छठा विश्व कप है लेकिन वह 2010 में गोल नहीं कर सके थे. रोनाल्डो ने पिछले सप्ताह टीम की रवानगी से पहले पुर्तगाल में कहा था,"हम मैच दर मैच रणनीति बनायेंगे. अच्छी शुरूआत काफी जरूरी है."
रोनाल्डो पर नजरें
कतर में 2022 में विश्व कप में सिर्फ एक गोल कर सके रोनाल्डो को दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच के दौरान बाहर बिठाया गया और स्विटजरलैंड के खिलाफ नॉकआउट चरण के मैच में भी वह बेंच पर रहे. वह यूरो चैम्पियनशिप 2024 में भी गोल नहीं कर सके थे. उन्होंने हालांकि युएफा नेशंस लीग में आठ गोल करके पुर्तगाल को खिताब दिलाया जिसमें स्पेन के खिलाफ फाइनल में बराबरी का गोल शामिल है. वहीं अल नासर को पहला सउदी प्रो लीग खिताब भी दिलाया और क्लब के लिये 28 गोल कर चुके हैं.
पुर्तगाल को अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार है, देखना होगा कि उनका खिताह का सूखा इस साल खत्म होता है या नहीं. टीम की सारी उम्मीदें रोनाल्डो पर टिकी होंगी. दूसरी तरफ डीआर कंगो है, जो 1974 के बाद से अपना पहला विश्व कप खेल रही है. सेबेस्टियन डेसाब्रे की टीम ने क्वालिफिकेशन के लिए 52 साल के इंतज़ार को खत्म करके एक तरह की जीत हासिल कर ली है, लेकिन उनकी टीम में जो नाम हैं, उन्हें देखते हुए वे और उम्मीद कर सकते हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला
पुर्तगाल बनाम डीआर कांगो का मैच भारत में बुधवार 17 जून को रात 10:30 शुरू होगा. जी के यूनिट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों का लाइव टेलिकास्ट होगा. जबकि जी5 ऐप और वेबसाइट पर मैच लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
दोनों टीमों की संभावित शुरुआती इलेवन
पुर्तगाल शुरुआती इलेवन संभावित: डिओगो कोस्टा, नूनो मेंडेस, रुबेन डियास, गोंसालो इनासियो, डिओगो डालोट, जोआओ नेवेस, विटिना, बर्नार्डो सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीस, पेड्रो नेटो, क्रिस्टियानो रोनाल्डो
डीआर कांगो शुरुआती इलेवन संभावित: लियोनेल मपासी, आर्थर मासुआकू, एक्सल टुआनज़ेबे, चांसल मबेम्बा, एरॉन वान-बिसाका, योएन विसा, सैमुअल मुतौसामी, नोआ सादिकी, नगाल'याल मुकाऊ, थियो बोंगोंडा, सेड्रिक बाकाम्बू
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से भिड़ने वाले खिलाड़ी पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लिया एक्शन- रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: हवा में उछले, पीछे दौड़े, फिर बने सुपरमैन, वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ा असंभव कैच, देखकर रह जाएंगे दंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं